

बेगुसराय में नौ दिवसीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरुआत दिनकर ग्राम सिमरिया होगा आयोजन
- by Raushan Pratyek Media
- 07-May-2023
- Views
नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगुसराय बरौनी प्रखंड में रविवार के सुबह सिमरिया में कलश शोभायात्रा से प्रातः काल निकल गया। इस शोभा यात्रा में 551 कुमारी कन्याओं ने भाग लिया । शोभा यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर मां काली मंदिर होते हुए सिमरिया दो पंचायत से गंगा तट भोला स्थान पहुंचकर आचार्य डॉक्टर विशंभर पाठक के द्वारा 9 यजमान कन्हैया कुमार, मुकेश कुमार उर्फ बिट्टू मंटून पोद्दार , मनीष कुमार तथा अन्य यजमान के साथ कलश पूजा वैदिक मंत्रों से संपन्न हुआ । इस यात्रा का मुख्य आकर्षण 21 घुड़सवार ,दो रथ कथावाचक आचार्य गुप्तेश्वर पांडे, अखिल भारतीय पंच तेरे भाई त्यागी खालसा चौक अयोध्या धाम के महंथ परशुराम दास , महंथ रामाज्ञा दास , महंथ धर्मदास, महंथ दामोदर दास , मोनी बाबा, रामसेवक दास श्रीमंत गोपाल दास, श्रीमंत पातेपुर स्टेट के युवराज विश्व मोहन राज महाराज तथा विभिन्न खालसा के साधु संत उपस्थित थे । कलश यात्रा में विभिन्न देवी देवताओं की झांकी भी निकाली गई जिसका नेतृत्व विश्वनाथ पधार कर रहे थे । इस यात्रा के दौरान 250 से अधिक कार्यकर्ता विधि व्यवस्था में तत्पर थे ।यात्रा में सहस्त्र चंडी महायज्ञ समिति के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह, उपाध्यक्ष जय कांत राय, सचिव पूर्व मुखिया कृष्ण कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा, मनोज सिंह, यज्ञ संयोजक विपिन कुमार सिंह, वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि गोपाल कुमार ,जिला परिषद राजीव कुमार ,सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुमार सिंह , प्रवीण प्रियदर्शी ,विनोद बिहारी प्रदीप कुमार ,अमरदीप सुमन रामनाथ सिंह लक्ष्मण देव कुमार गन्यमान एवं बुद्धिजीवी लोग उपस्थित थे ।सुरक्षा दल के प्रमुख राजेंद्र राय ,कैलाश सिंह, बीएमपी अध्यक्ष दीनबंधु कुमार, एवम केदार झा, उप मुखिया केशव कुमार कृष्ण मुरारी कुमार सोहन कुमार सामिल थे। इस शोभायात्रा में समस्त ग्रामवासी सिमरिया 1, सिमरिया 2 ने हर्षोल्लास से इस यात्रा में भाग लिया। वही मौके पर सिमरिया दो के पूर्व मुखिया अंजू कुमार सिंह ,वर्तमान मुखिया संजीव कुमार ,सहित यज्ञ निमित पंडित ललन कुमार झा ,पंडित सुजीत कुमार झा, पंडित सोनू कुमार झा ,पंडित गुंजन कुमार झा, उमाशंकर ठाकुर, राम सुमिरन मिश्र,शिवजी झा शोभाकांत झा एवम नव कांत झा के द्वारा वेद मंत्रों से कलश पूजा संपन्न हुआ।

Post a comment