बेगुसराय में मोदी सरकार के नौ साल देश बेहाल: कांग्रेस


प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ


बेगूसराय में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर सभी जिलें एवं सभी प्रखंडों में एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता का मुख्य उद्देश्य देश में बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी , घोटलों, भ्रष्टाचार से देश पिछले नौ वर्षों से परेशान है। इस दौरान बेगूसराय प्रखंड कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के अध्यक्षता में खम्हार गांव में प्रेसवार्ता काआयोजन किया गया। इस प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता सत्ता के नशे में चूर होकर नौ साल के अपने नाकामियों का जश्न मना रहा है।आज मोदी सरकार को 9 साल हो गए। ये ‘नाकामी के 9 साल’ हैं। देश की बदहाली के 9 साल हैं। इन 9 वर्षों में लोगों को महंगाई, बेरोजगारी और तानाशाही फैसलों की मार झेलनी पड़ी। जुमलों के दम पर सत्ता में आई मोदी सरकार ने अपना एक भी वादा पूरा नहीं किया। बस तारीख पर तारीख देते रहे। जैसे- 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा, 2022 तक सबको घर देने का वादा, कालाधन लाकर 15 लाख देने का वादा, हर साल 2 करोड़ नौकरी का वादा…ये तो बानगी भर है, इनके जुमले गिनाने बैठें तो गिनते हुए कई दिन बीत जाएं। वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामप्रकाश सिंह ने कहा कि PM मोदी ने अपने वादे तो पूरे नहीं किए, इसके उलट अपनी नासमझी से देश को आफत में डाल दिया। नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था चौपट कर दी, बैंक की लाइनों में लोगों की मौत हुई। कौन भूल सकता है उस भयावह मंजर को। गब्बर सिंह टैक्स (GST) से व्यापारी तबाह हैं। आए दिन इसका विरोध होता है, लेकिन सुनने वाला मोर को दाने देने में व्यस्त रहे तो लोग क्या करें। प्रेस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्रीकांत राय ने कहा कि ये युवा विरोधी केंद्र सरकार के अग्निवीर के फैसले ने युवाओं के सपनों को कुचल दिया। जब वो विरोध में उतरे तो उन्हें धमकाया गया कि उनका भविष्य चौपट कर दिया जाएगा। मोदी सरकार जनता को डराकर-धमकाकर, सत्ता को खरीदकर, मित्र को सब बेचकर… मौज करने के फार्मूले पर चल रही है। कोई आवाज़ उठाए उसे दबा दो, कुचल दो, जेल में ठूंस दो, बुलडोजर चला दो ED, CBI का डर दिखाओ। कहीं सरकार न बने तो पैसे के दम पर सत्ता खरीद लो और लोकतंत्र की हत्या कर दो। देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, बड़े प्रोजेक्ट ‘मित्र’ को बेच दो… और आराम से ‘मित्र काल’ में महंगा मशरूम खाते रहो, फोटो खिंचाते रहो। प्रेस वार्ता में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष व सरपंच अरूण कुमार सिंह नागा जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस सदस्य कुमार रत्नेश टुल्लू,जय प्रकाश गुप्ता, पूर्व जिला महासचिव साबर कुमार, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह,कुंदन कुमार, सुधीर राय, अवध किशोर बौकू सिंह, युवा कांग्रेस महासचिव राघव कुमार,नीरज तांती आदि अन्य साथी मौजूद रहे।

  

Related Articles

Post a comment