निशिकांत ने नवोदय परीक्षा में 7 वां रैंक हासिल कर किया कमाल ग्रामीणों ने किया सम्मानित
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Mar-2026
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत रौनिया पंचायत के किसान रघुवीर का इकलौता पुत्र निशिकांत नारायण ने जवाहर नवोदय परीक्षा मै सातवां रैंक एवं सैनिक प्रवेश परीक्षा सफलता पूर्वक पास कर बरारी रहित जिला का नाम रौशन किया . रौनिय आवास पहुंचकर युवा समाजसेवी गौतम भगत ने निशिकांत की हौशला अफजाई पुष्पगुच्छ देकर मिठाई खिलाकर परिवार के साथ किया . निशिकांत के उज्जवल भविष्य की कामना भी की .नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 - 27 के परिणाम मे बरारी प्रखंड के करीब दर्जन भर छात्र छात्राओं ने बाजी मारी है . प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयो मे कक्षा पांच मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने सफलता पाई . प्रवेश परीक्षा के सफल तैयारी में कई कोचिंग संस्थान व शिक्षक एवं सफलतम छात्र रौशन, निशिकांत, अमन, हंसराज, देव, श्रेयांश, समीर राजा, साजिद, अनिश राज, अंकाकाक्षा दीप आदि के सुन्दर भविष्य की जिला पार्षद गुणसागर पासवान ने कामना की है .


Post a comment