पटना की ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार 26 मंत्रियों के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
- by Raushan Pratyek Media
- 20-Nov-2025
- Views
पटना से ब्यूरो चीफ अजय शंकर की रिपोर्ट
पटना। राजधानी का गांधी मैदान आज ऐतिहासिक पल का गवाह बना जब प्रधानमंत्री के मौजूदगी में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इनके साथ ही एनडीए के पांचों सहयोगी दलों के विधायक भी मंत्री बनाए गए। बीजेपी की कोटे से 14, जदयू के कोटे से आठ, लोजपा आर के कोटे से दो, हम के कोटे से एक और रालोमो के कोटे से एक विधायक को मंत्री बनाया गया है। नए मंत्रिमंडल में तीन महिलाओं लेसी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह को जगह दी गई है। वहीं दलित समाज के पांच, अति पिछड़ा एक, ब्राह्मण एक, राजपूत चार, भूमिहार दो, यादव दो, मल्लाह दो, कायस्थ एक,कुर्मी दो, कुशवाहा तीन और मुस्लिम समाज से एक विधायक को मंत्री बनाया गया। नियम के अनुसार बिहार विधानसभा में कुल 243 सीट हैं और इसमें से 15 परसेंट को मंत्री बनाया जा सकता है उस हिसाब से लगभग 37 मंत्री बनाए जा सकते हैं। लेकिन अभी नीतीश सरकार में 26 मंत्री बनाए गए हैं अगर मुख्यमंत्री को जोड़ दें तो यह संख्या 37 हो जाती है। इस हिसाब से लगभग 10 मंत्री और बनाए जा सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि 14 जनवरी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 10 विधायक को मंत्री बनाया जाएगा। नए मंत्रिमंडल में जदयू केवल आठ विधायक हैं इसलिए मंत्रिमंडल विस्तार में अधिक संख्या जेडीयू विधायकों को मिलेगी इसकी पूरी संभावना जताई जा रही है। किस पार्टी के कोटे से कितने विधायकों को मंत्री बनाया गया है इसकी पूरी लिस्ट हम आपके सामने प्रस्तुत कर रहे हैं।
बीजेपी कोटे से
सम्राट चौधरी
विजय कुमार सिन्हा
दिलीप जायसवाल
मंगल पांडे
रामकृपाल यादव
नीतिन नवीन
संजय सिंह टाइगर
अरुण शंकर प्रसाद
सुरेंद्र मेहता
नारायण प्रसाद
रमा निषाद
लखेंद्र सिंह रौशन
श्रेयसी सिंह
प्रमोद कुमार
जनता दल यूनाइटेड
कोटे से
विजय कुमार चौधरी
बिजेंद्र प्रसाद यादव
श्रवण कुमार
अशोक चौधरी
लेशी सिंह
मदन सहनी
सुनील कुमार
मोहम्म जमा ख़ान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) कोटे से
संजय कुमार
संजय कुमार सिंह
हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा
कोटे से
संतोष सुमन (जीतन राम मांझी के बेटे)
राष्ट्रीय लोक मोर्चा
कोटे से
दीपक प्रकाश (उपेंद्र कुशवाहा


Post a comment