बाकीपुर उपचुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवार और जन सुराज के पीके ने किया नामांकन, नॉमिनेशन कर निकलते ही JJD की वीणा मानवी गिरफ्तार

पटना: राजधानी पटना के बाकीपुर उपचुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर, तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल प्रत्याशी वीणा मानवी तथा भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा ने नामांकन दाखिल किया। भाजपा उम्मीदवार ने भाजपा कार्यालय से रथ पर सवार हो कर रोड शो करते हुए नामांकन के लिए पहुंचें के दौरान उनके साथ भाजपा कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम भी मौजूद रहा। वहीं नामांकन के दौरान सीएम सम्राट चौधरी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी समेत अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन से पहले भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा पंचरूपी हनुमान मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पूजा-पाठ की और भगवान का आशीर्वाद लिया। नीरज सिन्हा के साथ विधायक संजय गुप्ता और संजीव चौरसिया भी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रत्याशी नीरज सिन्हा नवीन सिन्हा स्मृति पार्क भी पहुंचे थे। यहां उन्होंने नितिन नवीन के पिता को श्रद्धांजलि दी।

इन सब के बाद रथ पर सवार होकर बीजेपी कैंडिडेट नीरज सिन्हा ने रोड शो किया और नामांकन दाखिल किया। रोड शो के दौरान एनडीए ने शक्ति प्रदर्शन किया। नीरज सिन्हा के साथ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, सांसद रविशंकर प्रसाद, जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, लोजपा (रामविलास) के राजू तिवारी और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ, जन सुराज के प्रत्याशी प्रशांत किशोर ने भी नामांकन किया। नामांकन से पहले जन सुराज ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में पार्टी का झंडा लिए हुए दिखे. कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकाली। साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ वे नामांकन करने पहुंचे थे। बीच रास्ते में वह कुछ देर के लिए पैदल भी चले। इसके साथ ही तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी ने भी अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल कर बाहर निकलते ही वीणा मानवी को पटना पुलिस ने एक पुराने मामले में गिरफ्तार कर लिया।

  

Related Articles

Post a comment