

ट्रेन से गिरकर वृद्ध की मौत
- by Raushan Pratyek Media
- 16-Dec-2022
- Views
समस्तीपुर/ हसनपुर : हसनपुर रोड रेलवे स्टेशन के सकरपुरा रेल फाटक के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि जानकी एक्सप्रेस खगड़िया से समस्तीपुर की और जा रही थी उसी ट्रेन से गिरकर व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना जी आर पी को सुबह करीब 06:10 में दी गयी। सूचना पर रेल थाना प्रभारी श्याम देव यादव दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मृत व्यक्ति की पहचान हसनपुर थाना क्षेत्र के देवड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 05 निवासी तारनी महतो(75 वर्ष) के रूप में की गई। रेल थानाध्यक्ष श्याम देव यादव ने बताया कि उसके पास से खगड़िया से हसनपुर का रेल टिकट मिला है। जीआरपी ने थाना शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। घटना की सूचना पर मृतक के परिवार में मातम छा गया है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं देवड़ा के मुखिया राम प्रमोद यादव ने घटना पर दुःख व्यक्त किया है।

Post a comment