

पीएम मोदी के 75 वां जन्मदिन पर अस्पताल में प्रसव महिला मरीजो के बीच पौष्टिक आहार का भाजपाई ने किया वितरण .
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Sep-2025
- Views
बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट
कटिहार जिला के बरारी प्रखंड अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वाँ जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रसव महिला मरीजो के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया . भाजपा वरिष्ठ नेता गौरी शंकर चौधरी , सरदार रंजीत सिंह , कृष्ण मोहन साह , पंचानंद झा , अरजुन सिंह ने बताया कि भाजपा के ऊर्जावान देश के विकास पुरुष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 75 वीं जन्म दिवस को हम सभी भाजपा कार्यकर्ता के साथ अस्पताल में महिला मरीजों के बीच पौष्टिक आहार का वितरण कर मनाने का कार्य किया है . साथ मरीजों के जच्चा बच्चा के स्वास्थ्य की कामना की . महिलाएं स्वस्थ्य होंगी तो समाज और देश स्वस्थ्य होगा . पीएम जन्म दिवस कार्यक्रम में महिला मोर्चा अध्यक्ष अर्चना सिंह , सरिता कौर , प्रखंड भाजपा अध्यक्ष विक्की साह , विजय झा , भाजयुमो अध्यक्ष अखिलेश कुशवाहा ,रविन्द्र यादव , राजेश पोदार , जगरन्नाथ तिवारी , राजकुमार पंडित , शिंकु देवी , धमेन्द्र राम , गुड्डु गुप्ता , प्रो० विनोद प्रसाद यादव , मो० इकलाख सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

Post a comment