कटिहार जिले के आजमनगर थाना प्रांगण में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कुमारी कन्याओं द्वारा निकाली गई कलश शोभा यात्रा

जयप्रकाश भगत आजमनगर


आजमनगर थाना प्रांगण में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। यह धार्मिक आयोजन आजमनगर में आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम बन गया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई, जिसके बाद कुमारी कन्याओं ने सिर पर सजे कलश लेकर शोभा यात्रा में भाग लिया।

शोभा यात्रा थाना प्रांगण से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए महानंदा नदी घाट से कलश में जल भरकर पुनः आयोजन स्थल पर पहुंची। यात्रा के दौरान “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कुमारी कन्याएं पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित श्रद्धालु महिलाओं और पुरुषों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर भगवान शिव की आराधना की गई और प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई गई। महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की उपासना का विशेष दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धा और भक्ति से पूजा करने पर भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा और संध्या से हरि नाम संस्कृतं का भी आयोजन किया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर निकाली गई कलश शोभा यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और सामाजिक एकता का संदेश दिया

  

Related Articles

Post a comment