मधुबनी-भाषा की नई कार्यकारिणी के गठन के मौके पर बोले सिविल सर्जन चिकित्सक अपने कर्तव्य स्थल पर रहे मौजूद



किशोर कुमार ब्यूरो 



मधुबनी सदर अस्पताल परिसर में शनिवार को भाषा के नई कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया!उपस्थित चिकित्सा पदाधिकारी को संबोधित करते हुए सिविल सर्जन डॉ ऋषि कांत पांडे ने बताया की चिकित्सक अपने कर्तव्य स्थल पर मौजूद रहे और अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। वही एसीएमओ डॉक्टर आरके सिंह  ने कहा कि बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ शाखा मधुबनी  की एक बैठक आयोजित की गई है जिसमें नई कार्यकारिणी भाषा की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है और यह कार्यकारिणी जिला में हो रहे सरकारी चिकित्सकों के साथ भेदभाव को दूर करेगी उनके परेशानी को सुनते हुए समझते हुए उसके समाधान का तलाश करेगी । इस कार्यकारिणी में अध्यक्ष सिविल सर्जन मधुबनी को बनाया गया इसमें निम्नलिखित सदस्य बनाए गए हैं जिसमें कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉक्टर आरके सिंह, उपाध्याय डॉक्टर सुधाकर मिश्रा व डॉक्टर विकास एम हरिनंदन,सचिव डॉ कुणाल कौशल, संयुक्त सचिव डॉ संजीव कुमार झा, डॉक्टर फैजुल हसन,डॉक्टर आशिक राजा, कोषाध्यक्ष डॉक्टर विनय कुमार, कार्यकारी सदस्य डॉ राजकुमार पाठक, डॉक्टर ज्योतिंद्र नारायण, डॉक्टर खुशबू, डॉक्टर श्रवण कुमार, डॉ. भवेश कुमार झा, डॉ शांतनु, डॉ अमित सौरभ,डॉ मुरारी, डॉक्टर शहादत अली, डॉ आकांक्षा, डॉ रामनिवास सिंह व स्टेट डेलिगेट्स डॉक्टर कुणाल कौशल एवं डॉक्टर निरंजन कुमार जयसवाल  को बनाया गया है

  

Related Articles

Post a comment