

निमंत्रण अभियान के छठे दिन भी पूर्व मंत्री ने किया गांव का दौरा : लोगों को आने का दिया निमंत्रण
- by Raushan Pratyek Media
- 23-Feb-2023
- Views
Reporter/Rupesh Kumar
मुजफ्फरपुर : आगामी 27 फरवरी के मिलन समारोह की तैयारी जोर शोर से चल रही है। इस बाबत पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने गुरुवार को मड़बन प्रखंड के कई गांवों का दौरा कर लोगों से मिलन समारोह में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का अपील किया.
इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र के शुभंकरपुर , पंडित पकरी ,रसूलपुर, रकसा, बसतपुर, बड़कागांव उतरी, बड़कागांव दक्षिणी , महमदपुर सुबे एवं चैनपुर गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक किया। इस अवसर पर उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश - प्रदेश को समृद्ध व शक्तिशाली बनाए रखने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व बना रहे, यह समय की मांग है। उन्होंने कहा मैं भारतीय जनता पार्टी के नीत व नरेंद्र मोदी जी का सफल नेतृत्व से प्रभावित होकर आपके हुकुम पर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया हूं। ऐसे आप आगामी 27 फरवरी को 11:30 बजे महेश भगत बनवारी लाल कॉलेज के मैदान में पहुंचकर इस शुभ घड़ी को ऐतिहासिक बनाएं। इस मौके पर बैठक को टीम अजीत कुमार के वरिष्ठ कार्यकर्ता मोहम्मद शमीम, अंकेश ओझा, मुखिया मुकुंद कुमार, मनोज पांडे, नीरज पासवान ,रवि कुमार साह, अजय ठाकुर , इंदल साह, नीरज कुमार , दिनेश सिंह, राजेंद्र राम, राजू सिंह, पप्पू गुप्ता ,पूर्व मुखिया रंजीत सिंह ,नागेंद्र गिरी,संतोष शाही, विनोद राय,सुबोध महतो, दिलिप पासवान , कृष्ण कुमार शर्मा, चांसलर सिंह, विनोद सिंह, रमेश शाह, राजदीप साह, भारत महतो, नागेंद्र गिरी , अरुण राय, श्री राम राय ,ज्ञानी साह, शंकर पासवान, राजकुमार शाह राज मंगल सिंह आदि लोगों ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी 27 फरवरी को मिलन समारोह में बड़ी भागीदारी सुनिश्चित करने का लोगों से अपील किया किया।

Post a comment