मुखिया व उपमुखिया को दिया गया एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण

अश्वनी कुमार की रिपोर्ट

समस्तीपुर/बिथान : प्रखंड स्तर पर सतत विकास लक्ष्य के थीम एक, थीम दो और थीम सात पर प्रखंड के सभी ग्राम पंचायत के मुखिया व उपमुखिया और पंचायत सचिव का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने  दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में जगमोहरा ,सोहमा, पूसहो मरथुआ, बिथान, सिहमा,सखबा, बेलसंडी, सलहा बुजुर्ग, सलहा चंदन , पंचायत के मुखिया, उपमुखिया एवं सचिव ने भाग लिया। प्रशिक्षण में मास्टर आलोक कुमार, शम्भू कुमार ने सतत विकास लक्ष्य थीम एक, थीम दो और थीम सात के बारे में सामाजिक रूप से संरक्षित गांव विषय पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। मौके पर मुखिया उपेंद्र यादव, राजेश यादव, राजेश कुमार ,रूकसाना सुल्तान, रूकसाना बेगम, दुर्दाना परवीन, नुनुवती देवी और सभी पंचायत के मुखिया ,उप मुखिया एवं पंचायत सचिव उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment