बेगूसराय में नए कलाकारों को पौधा तैयार करने के उद्देश्य आंगिक अभिनय नाट्य कार्यशाला का आयोजन


नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय में राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली के सहयोग से रंगपुष्प बेगूसराय के द्वारा दस दिवसीय आंगिक अभिनय नाटय कार्यशाला का शुक्रवार से फैक्ट स्पेस में शुरुआत किया गया । कार्यशाला की प्रशिक्षक बेगूसराय की प्रथम महिला अभिनेत्री खुशबू कुमारी ने राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से बेगूसराय की पहली स्नातक की हैं। बेगूसराय में नए कलाकारों की पौध तैयार करने के उद्देश्य से आंगिक अभिनय नाटय कार्यशाला में अभिनय की बारीकी से सिखायेगी। अभिनय के लिए अभिनेता का अंग यानि  उनका शरीर सबसे बड़ा और उपयोगी औजार है। खुशबू कुमारी आंगिक अभिनय के माध्यम से अभिनेता को सही सांस लेना। अपनी सांसों पर पूर्ण नियंत्रण करना। अपने को एकाग्र कैसे रखें। अलग अलग गेम्स के माध्यम से सिखाएगी। निरंतर ऊर्जावान रूप से मंच पर कई घंटों तक बने रहने के लिए अभिनेता को शारीरिक रूप से दक्ष होना ही चाहिए। ऐसी कार्यशाला अभिनेताओं को आंगिक रूप से क्षमतावान बनाती है। उन्हें भविष्य में एक सहज अभिनेता बनने की राह पर ले जाती है। नाटय कार्यशाला का उद्धघाटन महापौर  पिंकी देवी  किया।  इस अवसर पर पूर्व मेयर संजय कुमार , कला प्रेमी विश्वरंजन कुमार सिंह ,  प्रवीण कुमार गुंजन प्रसिद्ध रंग निर्देशक , युवा रंगकर्मी चन्दन वत्स आदि ने सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलन किया । उद्धघाटन सत्र को संबोधित करते हुए मेयर पिंकी देवी ने कहा कि रंगमंच एक इंसान के लिए उसके सुंदर जीवन के लिए अतिमहत्वपूर्ण है। खुशबू जी व रंगपुष्प को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए शुभकामनाएं व निरन्तर कला के क्षेत्र में बेगूसराय का नाम रौशन करती रहे ऐसी कामना करती हूं। प्रसिद्ध रंगकर्मी प्रवीण गुंजन ने नाटय कार्यशाला महत्व पर जोर देते हुए कहा कि आंगिक अभिनय प्रत्येक अभिनेता का प्रमुख सौंदर्य व महत्वपूर्ण हिस्सा है। मंच संचालन युवा अभिनेता मोo रहमान कर रहे थे। कार्यशाला निदेशक , नाटय कार्यशाला की प्रशिक्षक  व रंगपुष्प की सचिव खुशबू कुमारी ने आगत अतिथियों को अंग वस्त्र से सम्मानित किया।

  

Related Articles

Post a comment