बेगूसराय में श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में भाषण प्रतियोगिता का अयोजन।।

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर



बेगुसराय बखरी प्रखण्ड में श्री विश्वबंधु पुस्तकालय के तत्वाधान में वार्षिकोत्सव सप्ताह के तहत शनिवार को भाषण प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें स्वामी विवेकानंद की जीवनी पर प्रकाश एवं भारत का बदलता सांस्कृतिक परिवेश विषय पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने भाषण कौशल से बात को भी प्रतिभा दिखाएं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं बच्चों को संबोधित करते हुए प्रो दिनेश चौधरी, सुधीर चौरसिया, भूतपूर्व सैनिक सुनील पाठक, पूर्व पार्षद सिधेश आर्य ने कहा कि  इस तरह के विषयों पर प्रतियोगिताएं करवाने से बच्चों की प्रतिभाएं उभर कर सामने आती हैं। माना जाता है कि एक सफलता दूसरी सफलता का द्वार खोलती है। उसी प्रकार जो बच्चे छोटी उम्र से ही हर छोटी-बड़ी प्रतियोगिता में भाग लेना शुरू कर देते हैं, उन्हें भविष्य में  बड़ी-बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं देने में भय नहीं लगता, क्योंकि उनमें आत्मविश्वास आ जाता है। आत्मविश्वास बढ़ाने का अच्छा तरीका यह है कि शुरू से ही छोटी-छोटी प्रतियोगिताओं में भाग लिया जाए। प्रतियोगिताओं से केवल आत्मविश्वास ही नहीं मिलता बल्कि जीत हासिल होने पर सम्मान भी मिलता है और अपने साथ-साथ परिजनों का भी गौरव बढ़ाता है। उपाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने कहा कि पुस्तकालय हमारा ऐतिहासिक धरोहर है एवं विगत कई वर्षों से  बच्चों के बौद्धिक विकास के लिए विभन्न कार्यक्रम आयोजित करती हैं। बच्चों में संवाद शक्ति का विकास लिए ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम का संचालन कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार नें किया।सहसचिव प्रिंस सिंह परमार ने कहा कि भाषण प्रतियोगिता में नगर क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से करीब 100 की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप ए के लिए स्वामी विवेकानंद की जीवनी एवं बी के लिए भारत का बदलता सांस्कृतिक परिवेश विषय पर आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा लोहा मनवाया। कार्यक्रम के दौरान सचिव पवन कुमार सुमन ने  तुलसी जयंती के मौके पर भी भाषण प्रतियोगिता आयोजित करने की घोषणा की। मौके पर प्रतिनिधि संतोष गुड्डू, कार्यसमिति सदस्य कुंदन केसरी, सीताराम केसरी, अनुभव आनंद अनुराग केसरी, अमन कुमार, आदि मौजूद थे।

  

Related Articles

Post a comment