

बेगूसराय प्रधान डाक कर्मचारियों की सांगठनिक बैठक संपन्न, 10 मार्च का होगा अधिवेशन
- by Raushan Pratyek Media
- 11-Feb-2024
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगुसराय नगरपालिका चौक के समीप प्रधान डाकघर के नवनिर्मित भवन के परिसर में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप- सी बेगुसराय डाक प्रमंडल के आम सभा का आयोजन किया गया जिसका अध्यक्षता घुनंदन सहनी ने किया इस बैठक में संगठनात्मक पहलु पर विचार किया गया राम रंजन सिंह, प्रमंडलीय सचिव सह प्रान्तीय अध्यक्ष, विहार के द्वारा संगठनात्मक पहलु पर विचार व्यक्त किया गया। उन्होंने वर्तमान समय में संघ के समक्ष मौजूद चुनौतियों एवं उससे निपटने के विकल्प पर विचार किया गया। इस बैठक को संबोधित करने वालों में से रविकांत कुमार, संजय.कुमार, नवीन कुमार,रौशन कुमार, मृत्युंजय कुमार,अनिल कुमार अमृतराज, रामाश्रय कुमार, प्रकाश दास,मनीष कुमार, उमाशंकर साह, अंगेश कुमार, सुशील कुमार,शंभु कुमार इत्यादि सदस्य शामिल थे। इन्होंने संघ के मजबूती पर बल दिया तथा संघर्ष का संकल्प व्यक्त किया सर्वसम्मति से द्विवार्षिक अधिवेशन के लिए दिनांक:10 मार्च 2024 को करने निर्णय लिया गाया। वर्तमान कार्यकारिणी के सदस्यों के कार्यकाल पूर्ण होने के कारण एवं वर्तमान सचिव एवं अध्यक्ष की सेवा अवधि निकट भविष्य में पूरा होने के कारण नये सदस्यों को सचिव एवं अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किए जाने के साथ साथ कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों निर्वाचित किया जाएगा।

Post a comment