

नौवागढ़ी में लोजपा (आर) के पंचायती राज प्रकोष्ठ का बैठक का किया आयोजन।
- by Raushan Pratyek Media
- 04-May-2023
- Views
विश्वमोहन कुमार विधान।
मुंगर/बिहार:- लोजपा (आर )के पंचायती राज प्रकोष्ठ की संगठन की संगठनात्मक कार्य की समीक्षा बैठक लोजपा (आर) नौवागढ़ी मुंगेर कार्यालय में हुई।बैठक की अध्यक्षता लोजपा (आर)के पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष देवदत्त पासवान प्रकोष्ठ ने किया।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष इंदिरा देवी एवं जिला अध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि इंदिरा देवी एवं विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि बिहार में पंचायती राज के जनप्रतिनिधियों का शक्तियां का हनन किया जा रहा है।जिस प्रकार वार्ड सदस्य गणों एवं मुखिया जनप्रतिनिधियों को कई कार्य शक्तियों से शक्ति विहीन किया गया है।इन जनप्रतिनिधियों का बिहार सरकार को सुरक्षा का ख्याल नहीं है।कई सारे योजनाओं को जनप्रतिनिधियों के अधिकार से हटाकर टेंडर में दिया जा रहा है।जिससे त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जनप्रतिनिधियों में बिहार सरकार के खिलाफ आक्रोश देखी जा रही है।ऐसे जनप्रतिनिधियों को चिन्हित कर लोजपा (आर) में जोड़कर संगठन की मजबूती प्रदान करने की बात की तथा जनप्रतिनिधियों की मान सम्मान के लिए लोजपा (आर) हमेशा संघर्ष करने का काम करेगी।
बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट के मिशन को आगे बढ़ाना है।एवं संगठन का विस्तार पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक करें।आगामी लोकसभा और विधानसभा को देखते हुए सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते रहे।
बैठक में रीना देवी मीना शर्मा उर्मिला देवी सुमन देवी दीपक कुमार उज्जवल कुमार दिनेश पासवान दीपक राही शत्रुघ्न पासवान अमरनाथ शर्मा विशाल कुमार गौरव कुमार प्रमिला देवी रितेश कुमार शिवम कुमार रूपेश कुमार निकेश कुमार विशाल कुमार रंजय कुमार उपस्थित थे।

Post a comment