पटना DM डॉ त्यागराजन ने छात्रों और बाहर से आए लोगों के लिए 5 KG देंगे,सिर्फ ID प्रूफ लाए..
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Apr-2026
- Views
अब बिना एड्रेस प्रूफ के मिलेगा छोटू गैस सिलेंडर, पटना में अभियान शुरू
पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने समाहरणालय परिसर में घरेलू गैस उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार की एक खास पहल के तहत विशेष अभियान शुरू किया गया है। यह पहल खासकर प्रवासी मजदूरों, छात्रों और छोटे परिवारों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। अभियान के तहत 5 किलोग्राम के छोटे एलपीजी सिलेंडर—जिन्हें “छोटू” या भारत गैस मिनी कहा जाता है—आसानी से उपलब्ध कराए जा सके जिसका फीता काट वितरित करने की शुरुआत की है।
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए एड्रेस प्रूफ की जरूरत नहीं है। केवल एक वैध पहचान पत्र दिखाकर कोई भी व्यक्ति तुरंत यह सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। इससे उन लोगों को खास राहत मिल रही है, जो अस्थायी रूप से शहर में रह रहे हैं और पारंपरिक गैस कनेक्शन लेने में कठिनाई का सामना करते हैं।पटना जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन एस एम ने बताया कि
भारत पेट्रोलियम से जुड़े एजेंसियों द्वारा पटना के चार जगहों पर शिविर लगा छोटे सिलेंडरों की आपूर्ति सुचारू रूप से कराई जाएगी ।छात्रों ,छोटे परिवार और मजदूर वर्ग के लोग इसका फायदा उठा सकते हैं।


Post a comment