

पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली बाइकर्स गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार।।
- by Raushan Pratyek Media
- 05-Apr-2025
- Views
पटना के पाटलिपुत्रा थाना क्षेत्र के नॉर्थ श्रीकृष्णापुरी स्थित रामकृष्णा पथ में पिछले दिनों 29 जनवरी को गोलीबारी की घटना हुई थी। इस घटना में बाइकर्स गैंग के जयदीप उर्फ पप्पू को निशाना बनाया गया था। उस वक्त जयदीप जिम से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। लेकिन गोली नहीं लगी थी। जयदीप बाल बाल बच गया था। मौके पर पाटलिपुत्र थाने की पुलिस ने पहुंचकर एक खोखा बरामद किया था। इस मामले में एक शुभम नाम के आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। पटना में महेशनगर स्थित चंदन निवास में रहता था। घटना के बाद से फरार चल रहा था। इसकी पुष्टि पाटलिपुत्र के थानेदार राजकिशोर कुमार ने की है।।

Post a comment