पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली बख्तियारपुर मोकामा न्यू फोरलेन सड़क पर लूटपाट करने वाला अपराधी गिरफ्तार।।


पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली अथमलगोला थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम-करजान स्थित न्यू फोरलेन सडक पर अज्ञात अपराधकर्मियों द्वारा मोटरसाईकिल एवं मोबाईल की लूट की घटना को अंजाम दिया गया था, इस सदंर्भ में अज्ञात अपराधकर्मी के विरूद्ध अथमलगोला थाना कांड संख्या-110/25 दिनांक-22.03.25 धारा-309(4) बी०एन०एस० दर्ज कर कांड के सफल उद्‌भेदन हेतु एक एस०आई०टी० टीम का गठन कर कांड का त्वरित गति से अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। त्वरित अनुसंधान के क्रम में कांड में लूटे गये मोटरसाईकिल एवं मोबाईल को बरामद करते हुए घटना में शामिल चार (04) अप्राथमिकी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता :-


1. जयनदंन कुमार उर्फ जय, पे०-मनोज कुमार, सा०-ढिबर झिगरयाटोला, थाना-एन०टी०पी०सी, जिला-पटना


2. विक्रम कुमार, पे०-गौकरणं सिंह, सा०-बेढ़ना, थाना-बाढ़, जिला-पटना,


3. गोलू कुमार, पे०-शशिभूषण सिंह, सा०-परसावाँ, थाना-एन०टी०पी०सी०, जिला-पटना,


4. जितेन्द्र कुमार, पे०- सुरेन्द्र राम, सा०-मसथ्थु, थाना-बेलछी, जिला-पटना


बरामद सामानों की विवरण :-


1. लूटा गया मोबाईल


2. लूटा गया मोटरस्त्राईकिल का चेचिस


3. एक मोटरसाईकिल का जिसमें लूटे गये मोटरसाईकिल का इंजन लगा हुआ।


छापामारी एवं जॉच दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी:-


1. पु०अ०नि० नवीन कुमार सिंह, पु०अ०नि० सह थानाध्यक्ष, अथमलगोला थाना।


2. पु०अ०नि० ओमकार नाथ राय, अथमलगोला थाना।


3. पु०अ०नि० सुबोध कुमार, अथमलगोला थाना।


4. सिपाही/1172 रणबीर कुमार राणा, थाना रिजर्व गार्ड, अथमलगोला थाना।


5. सिपाही/3320 मुकेष कुमार, थाना रिजर्व गार्ड, अथमलगोला थाना।


6. गृहरक्षक / 102906 मनीष कुमार, थाना रिजर्व गार्ड, अथमलगोला थाना।

  

Related Articles

Post a comment