पटना :- स्केच के माध्यम से अपहरण कर्ता ओर बच्चे को पुलिस ने बरामद किया

 :- नालंदा में 6 महीने की मासूम बच्ची का अपहरण हुए आज 4 दिन हो गए है। मामला बिन्द प्रखंड अंतर्गत बिन्द बस स्टैंड के पास की है। पुलिस ने संदिग्ध अपहरणकर्ता महिला का एक स्केच जारी किया है। गायब हुई मासूम बच्ची सावित्री देवी एवं चुनचुन बिन्द 06 माह की पुत्री है। बीते गुरुवार को बच्ची की बरामदगी को लेकर ग्रामीणों ने सड़क जाम भी किया एडीजी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने  बताया कि मामले की सज्ञान देते हुए एसडीपीओ बिहार शरीफ मोहम्मद शिब्ली नोमानी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नालंदा पुलिस ने स्केच की मदद से बच्चा चुराने वाली महिला को गिरफ्तार किया है। मामला नालंदा जिले के बिंद थाना अंतर्गत का है। मूंगफली का ठेला लगाने वाली सावित्री देवी के चार-पांच माह के शिशु का अज्ञात महिला ने अपहरण कर लिया था। इस मामले में पीडि़ता सावित्री देवी की स्मृति के आधार पर पोट्रेट स्केच किया गया। इसे साइबर सेनानी ग्रपु समेत इंटरनेट मीडिया ग्रुप में भेजा गया। महज 24 घंटे के अंदर स्केच से मिलती-जुलती महिला की शिनाख्त नालंदा के ही सरमेरा थाना अंतर्गत की गई जिसके बाद छापेमारी कर महिला राखी कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया। अपहृत शिशु को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया।

  

Related Articles

Post a comment