पटना पुलिस का रंगबाज थानेदार, कहते हैं एसपी, आईजी छोड़ो डीजीपी मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा!
- by Raushan Pratyek Media
- 30-Mar-2026
- Views
पटना जिला का रंगबाज थानेदार जिसपर कई तरह के आरोप लगने के बाद भी केवल एक थाने से दूसरे थाने तक तबादला होता है । हनक ऐसी कि खुशरुपुर थाने में पदस्थापित रहने के दरम्यान कई तरह के गंभीर आरोप लगे । खुसरूपुर में तो इनके खिलाफ कई राजनीतिक दल के नेता सड़क पर उतरकर धरना एवं प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बाद उन्हें वहां से हटकर चौक थाना का थानेदार बना दिया गया। गुरु पर्व के दौरान चौक थाना क्षेत्र में एक विदेशी महिला को लुट के दौरान चाकू मारकर घायल कर दिया गया था।, जिसके बाद कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में सस्पेंड किया गया। जिसके बाद अभी इन्हे नौबतपुर थाना में पदस्थापित किया गया है, फिलहाल नौबतपुर थाना के वर्तमान थानेदार है । आज उनके खिलाफ पटना सिटी एसपी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह के पास जब कुछ पत्रकारों ने शिकायत कीया की नौबतपुर थाने में दलालों को बैठाया जाता है और कई तरह के अवैध काम थाने में किया जा रहा है। इसके बाद बौखलाहट में इस थानेदार ने पटना सिटी एसपी पश्चिम के कार्यालय के बाहर ही उन पत्रकारों से उलझ गए जिन्होंने एस पीं के पास उनकी शिकायत की थी यह सारा नजारा पटना के सिटी एसपी पश्चिम के कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। आज दिनांक 29 /03/26 को तक़रीबन 3 बजे से 03:30 बजे के बीच अगर सीसीटीवी वीडियो की जांच की जाएगी तब पूरा आपको बता दें कि मामला हट्ठा बाही तक पहुंच गया पर पत्रकार लोग वर्दी का लिहाज करते हुए पीछे हट गए, हालांकि इस दरमियान वह थानेदार पत्रकारों को डराते और धमकाते भी नजर आये,उसने साफ कहा कि एसपी, आईजी क्या डीजीपी के पास भी जाओगे तो कोई मेरा कुछ नहीं उखाड़ पाएगा। मतलब साफ है की इस थानेदार ने खुली चुनौती देते हुए पत्रकारों को कहा कि हम हर गैर कानूनी काम अपने थाना अंतर्गत करेंगे और हमें रोकने वाला अभी तक कोई नहीं है। हालांकि इस पुरे मामले को लेकर पत्रकारों ने पटना के सिटी एस पी पश्चिमी भानु प्रताप सिंह को अवगत करवाया और भानु प्रताप सिंह के द्वारा पत्रकारों को यह आश्वासन दिया गया है कि इस मामले की जांच कर इस पर कार्रवाई की जाएगी, पर अब देखना यह होगा कि ऐसे थानेदार को अभी यहां से ट्रांसफर करके या फिर सस्पेंड करके फिर कौन सा थाना सौपा जाएगा !


Post a comment