विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुजफ्फरपुर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
- by Manjesh Kumar
- 05-Jun-2026
- Views
मुजफ्फरपुर: शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज पोखरैरा सरैया में तिरहुत वन प्रमंडल की तरफ से पौधारोपण कार्यक्रम के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने पौधारोपण से होने वाले लाभ और पर्यावरण पर पड़ने वाले असर की चर्चा की तथा लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि एक वयस्क पेड़ प्रतिदिन लगभग 118 किलोग्राम ऑक्सीजन पैदा करता है, जो 10 लोगों की सालभर की जरूरत पूरी कर सकता है। पेड़ CO₂ को सोखते हैं और ग्लोबल वार्मिंग को कम करते हैं। प्रदूषण (PM2.5, धूल, कार्बन मोनोऑक्साइड आदि) को कम करते हैं। स्थानीय तापमान को 3-5° C तक कम कर ठंडक प्रदान करते हैं। जड़ें मिट्टी को बांधकर भू-क्षरण रोकती हैं। पक्षी, कीट, जानवरों को आश्रय और भोजन प्रदान करते हैं।
इतना ही नहीं पौधारोपण से आर्थिक लाभ भी संभव है। पेड़ पौधों के फल, फूल, लकड़ी, औषधीय पौधे आदि से आय के स्रोत बनते हैं जबकि कृषि में फसल उत्पादन बढ़ाने में मदद (छाया, नमी बनाए रखना). लकड़ी, कागज, फर्नीचर उद्योग को कच्चा माल तैयार किया जा सकता है। यह दीर्घकालिक रूप से प्राकृतिक आपदाओं (बाढ़, सूखा) से होने वाले नुकसान को कम करते है। स्वच्छ हवा से श्वास संबंधी बीमारियाँ कम होती है। छाया और हरियाली से मानसिक तनाव कम होता है। शोर प्रदूषण को अवशोषित करते हैं। वर्षा बढ़ाकर जल संकट को कम करते हैं। सामाजिक और सांस्कृतिक लाभ बेहतर जीवन गुणवत्ता और सौंदर्यीकरण बच्चों में पर्यावरण प्रति जागरूकता बढ़ाता है।
वहीं दूसरी तरफ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यक्रम एक पेड़ मां के नाम के तहत गायघाट पश्चिमी मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में गांधी आश्रम बाघाखाल में आम का पौधा लगाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्यरूप से मिशन मोदी पीएम एगेन के प्रदेश महामंत्री आचार्य चन्द्रकिशोर पाराशर मंडल महामंत्री जय कुमार सिंह समाजसेवी हरिवंश प्रसाद सिंहमंडल मंत्री नागेंद्र राम पंचायत अध्यक्ष सरोज सिंह डॉ संजय शाह कृष्णमुरारी सिंह रोहित कुमार सिंह प्रेम चौधरी सहित अन्य उपस्थित रहे।
मुजफ्फरपुर से रूपेश कुमार की रिपोर्ट


Post a comment