

बाहुबली कुंदन सिंह के चाचा कैलू सिंह को लोगों ने दिया श्रद्धांजलि
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Feb-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर | हसनपुर प्रखंड के हसनपुर गांव के ब्रह्मानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि देने वाले लोगों ने मृतात्मा की शांति की प्रार्थना की। बता दें कि ब्रह्मानंद सिंह उर्फ कैलू सिंह बाहुबली कुंदन सिंह के चाचा थे और अपने नम्र व्यवहार के कारण कैलू बाबा के नाम से लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे। श्रद्धांजली सभा में स्थानीय सांसद चौधरी महबूब अली कैसर, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबू कुमारी, पूर्व विधायक सुनील कुमार पुष्पम, सुनीता सिंह, अर्जुन प्रसाद यादव, राम नारायण मंडल, सुभाष चंद्र यादव, शंभू भूषण यादव, अमन पराशर, रंजीत कुमार, कृष्ण कुमार सिंह, डॉ जवाहर प्रसाद सिंह, प्रमोद यादव, संजय सिंह, ऋषिराज सिंह, दिलीप सिंह, सुजीत सिंह, संदीप पाटिल, सुमन सिंह, किशोर सिंह, निरंजन सिंह, संजय गुप्ता, डॉ हरिदेव सेठ, डॉ अरविंद कुमार, डॉ राहुल कुमार, आलोक मुरथालिया आदि मौजुद थे।

Post a comment