महिला की हत्या या फिर आत्महत्या पुलिस मामले की कर रही है पड़ताल


राजधानी पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के हॉस्पीटो इंडिया रोड स्थित होटल ओयो के तीन मंजिला मकान के छत से एक बुजुर्ग महिला ने चलांग लगा दी।जिससे महिला की मौत मौके पर ही हो गई। मृत महिला की पहचान रेणु देवी 60 वर्षीय समस्तीपुर की रहने वाली के रूप में हुई है।घटना की जानकारी मिलते हैं मौके पर पहुंची बुद्ध कॉलोनी थाने के पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया वहीं मकान मालिक अनिल कुमार सिंह को हिरासत में लेकर पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।बहरहाल पुलिस वृद्ध महिला मौत मामले में हर एंगल से जांच करने की बात कह रही है।मृतका समस्तीपुर जिले की रहने वाली पटना के बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित होस्पिटो इंडिया के पास स्थित अनिल कुमार सिंह के घर में मृतका रेणु देवी उर्फ सबिता काम विगत एक वर्षों से कर रही थी अचानक मंगलवार की सुबह महिला के तीन मंजिलें मकान के छत से कूद जाने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है वही मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि मामले की पड़ताल जारी है पुलिस हर एंगल से पड़ताल में जुटी है मकान मालिक अनिल कुमार सिंह और आस पास के लोगों से भीं पूछताछ कर रही है।मृतक महिला समस्तीपुर जिले के सिंघौल की रहने वाली है पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों को इसकी सूचना दे दी है बाइट--कृष्ण मुरारी प्रसाद डीएसपी लॉ एंड आर्डर कोतवाली

  

Related Articles

Post a comment