संस्कार भारती के मिथिला कला उत्सव की चल रही धूमधाम से तैयारी।

विद्या विहार, में 21,22 सितंबर को आयोजित कला उत्सव का दोपहर 3 बजे उद्योग व पर्यटन मंत्री नितीश मिश्र करेंगे उद्घाटन।


संस्कार भारती, बिहार प्रदेश के संगठन मंत्री वेद प्रकाश जी ने बताया कि सामाजिक परिवर्तन के पंच प्रण पर आधारित  दो दिवसीय मिथिला कला उत्सव का आयोजन विद्या विहार आवासीय विद्यालय, परोरा, पूर्णिया में किया जा रहा है। शनिवार प्रथम दिन कार्यक्रम के उद्घाटनकर्ता सह मुख्य अतिथि के रूप में नितीश मिश्र (मंत्री, पर्यटन व उद्योग मंत्रालय, बिहार सरकार) होंगे । कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अभिजीत गोखले,अखिल भारतीय संगठन मंत्री, संस्कार भारती  होंगे।


डॉ रंजना झा  अध्यक्ष (उत्तर बिहार) संस्कार भारती , पद्मश्री शांति देवी प्रसिद्ध चित्रकार (मिथिला चित्रकला), पद्मश्री शिवन पासवान प्रसिद्ध चित्रकार (मिथिला चित्रकला),श्री राजेश मिश्र सचिव (विद्या विहार आवासीय विद्यालय,सी.ए आदित्य झा (समाजसेवी) की गरिमामय उपस्थिति रहेंगी। मिथिला कला उत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। अलग-अलग जिलों से संगीत, चित्रकला, लोकनृत्य, मैथिली कवि, नाटककारों समेत 300 से ज्यादा कलाकार सम्मिलित होंगे। विविध विधा के कलाकारों के समूहों की प्रस्तुति शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक होने वाली है। समूहों के महिला एवं पुरुष दलों के आवसान की व्यवस्था को लेकर विद्या विहार सचिव श्री राजेश चंद्र मिश्रा ,व्यवस्था प्रमुख कुमार अनमोल  एवं कार्यक्रम संयोजक अमित कुंवर,  सह संयोजक अमित रौशन, राहुल शांडिल्य,मनोरंजन कुमार, साज सज्जा प्रमुख सागर दास, प्रदर्शनी संयोजिका आकृति झा, चांदनी शुक्ला , कुमारी स्नेहा , वर्षा रानी लगातार सक्रियता से लगे हुए हैं।

  

Related Articles

Post a comment