आग में लाखों की संपति जल कर खाक





मोतिहारी:--सुगौली प्रखंड के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव में गुरुवार की देर रात लगी आग में लाखों की संपति जल कर खाक हो गई।अगलगी में दो फुसनुमा झोंपड़ी और एक दर्जन बकरियां जल गई।मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड के दक्षिणी मनसिंघा पंचायत के लक्ष्मीपुर गांव वार्ड 12 के सदस्य जीतन सहनी के फुस के मकान में शुक्रवार की अहले सुबह अचानक आग लग गई।ठंड के मौसम होने के कारण सभी लोग गहरी निद्रा में सोए थे।तब तक आग की लपटें तेज हो गई।जलते मकान को गृहस्वामी ने देखा और शोरगुल करने लगा। जिसके बाद आसपास के लोग धीरे-धीरे जमा हो गए।और आग को बुझाने का लोगो ने प्रयास किया पर सब बेकार गया।तब तक झोंपड़ी  पूरी तरह जलकर राख हो गया।जिसमें करीब एक दर्जन बकरियां जलकर मर गई।और एक गाय जख्मी हो गई और घर मे रखी सारी सामग्री जलकर राख हो गई। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव ने दी। सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता ने बताया कि हल्का कर्मचारी को भेजा गया है।जांच रिपोर्ट आने के बाद समुचित कार्रवाई की जाएगी।सरकार के द्वारा मिलने वाली सहायता दी जायेगी। अग्नि पीड़ित परिवार को तत्काल मुखिया के द्वारा मदद की गई। पीड़ित परिवार को मुखिया प्रतिनिधि संजय यादव,पूर्व पंसस एकराम हुसैन,वार्ड सदस्य संघ उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता सहित कई लोगो ने संतावना दी।

  

Related Articles

Post a comment