जिला जदयू की बैठक में समस्तीपुर के दोनों लोकसभा सीट पर जदयू के दावेदारी का प्रस्ताव



समस्तीपुर  : लोहिया आश्रम समस्तीपुर में जिला जनता दल यूनाइटेड की विस्तारित बैठक जिला अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश राय की अध्यक्षता में हुई। आगामी 24 जनवरी को वेटरनरी कॉलेज मैदान पटना में राज्य पार्टी की ओर से आयोजित कर्पूरी चर्चा में समस्तीपुर जिले से 10000 लोगों के भागीदारी का संकल्प लिया गया और इसके लिए पार्टी के साथियों से पंचायत स्तर पर संपर्क अभियान चलाने एवं साधन की उपलब्धता करने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही आगामी 22 जनवरी को कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर के सम्मान में आयोजित सेमिनार में भी सभी साथियों से भाग लेने का आग्रह किया गया। जिला अध्यक्ष डॉ दुर्गेश राय ने समस्तीपुर की दोनों लोकसभा सीटों पर जदयू की दावेदारी बने एवं जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम पर यूनिवर्सिटी बने इस प्रस्ताव को रखा ओर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया। इस कार्यक्रम में प्रमंडलीय प्रभारी अब्दुल कय्यूम अंसारी,राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर राष्ट्रीय सचिव सह पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद, पुर्व विधायक राजकुमार राय, प्रदेश सचिव धीरेंद्र सिंह,प्रो तकी अख्तर, जयनाथ ठाकुर,नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा,प्रदेश पार्टी द्वारा नियुक्त जिला जद यू संगठन प्रभारी प्रदेश महासचिव अरुण कुशवाहा , प्रदेश महासचिव जियाउद्दीन खान, प्रदेश महासचिव ठाकुर हरिकिशोर सिंह, प्रदेश महासचिव गजेन्द्र चौरसिया, प्रदेश महासचिव रामनाथ रमण, प्रदेश सचिव रविंद्र यादव, मुख्यालय प्रभारी सुबोध कुमार सिंह, मिडिया प्रभारी अनस रिजवान,प्रो शाहिद अहमद, जितेन्द्र सिंह, इफ्तिखार अहमद जदयू प्रखंड अध्यक्षों में राजीव कुमार सिंह, रामश्रय प्रसाद सिंह,रंधीर कुमार, अमित सिंह गुल्लू, ठाकुर राजीव सिंह, रामनारायण सिंह, किशोरी प्रसाद सिंह, अखिलेश सिंह, संजीव कुशवाहा, कैलाश राय, अरुण शेखर कुंवर, शर्वेदु कुमार,ललन महतो, मिथलेश झा, अशोक पटेल, जदयू प्रकोष्ठों के अध्यक्ष विशाल कुमार, अशरफी सहनी, राजगीर राम,जगरनाथ कुंवर, डॉ निर्मला देवी, प्रकाश सिंह, डॉ कृष्ण कुमार, आदिल खान, शारिक रहमान लवली, रज़ा अहमद,राजीव कुमार मिश्रा, धर्मदेव सिंह कुशवाहा,मनीष कुमार, कृष्णदेव पासवान, बनारसी ठाकुर,बिरिया देवी,श्रीति सिंह, सुमित्रा देवी विरेन्द्र सिंह, लक्ष्मी सिंह,लालबाबू झा ,अरुण पासवान, शंभू सिंह,उमर फारुख, विजय यादव, दिलीप राय,  जमील अख्तर नौशाद वारसी आदि ने विचार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पटना ले चलने का आह्वान किया। इस मौके भाजपा छोड़ कर मंतेश पासवान ने राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर के हाथों जदयू का सदस्यता ग्रहण किया।

  

Related Articles

Post a comment