बेगुसराय में दिव्यांग जनों के सहायतार्थ सक्षम के प्रांतीय योजना बैठक संपन्न



*नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर*




बेगुसराय बखरी प्रखंड में दिव्यांग जनों के सहायतार्थ संगठन सक्षम की उत्तर बिहार प्रांत योजना बैठक रविवार को बखरी के चाइल्डहुड प्ले एकेडमी परिसर में संपन्न हुई। बैठक में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सक्षम के प्रतिनिधियों  ने दिव्यांग जनों के सामाजिक ,आर्थिक पिछड़ेपन को दूर मिटाने पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष सह राष्ट्रीय प्रणव प्रकोष्ठ सह प्रमुख चन्द्रभूषण पाठक, प्रांतीय सह सचिव अरुण चौधरी, रणबीर कुमार, एपीपी अनिल देव आदि ने संयुक्त रूप से किया। इसके उपरांत विभिन्न सत्रों में सक्षम द्वारा चलाई जाने वाली गतिविधियों के बारे में श्री पाठक ने जानकारी देते हुए कहा कि  सक्षम समदृष्टि, क्षमता विकास एवं अनुसन्धान मंडल का उत्तर बिहार प्रांतीय बैठक का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगों के सहायतार्थ भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं को उन तक पहुँचाना और सक्षम भारत का निर्माण ही लक्ष्य है। उन्होंने ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को सक्षम के दृष्टिकोण और परिकल्पना के अनुरूप सामूहिक प्रयास से ही दिव्यांगो के लिए समावेशिक माहौल बन सकता है। कटिहार जिला से आये सक्षम प्रांतीय सह सचिव अरुण कुo चौधरी ने कहा सूरदास-आष्टावक्र दिव्यांग होते हुए भी  हमारे समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार सुमन ने कहा कि सक्षम के 21 प्रकार के दिव्यांगता के सहायतार्थ 7 प्रकोष्ठ एवं आयाम विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय है। सक्षम की परिकल्पना से संपूर्ण देश में आज दिव्यांगजन सशक्त हो रहें है। दिव्यांग जनों के प्रति लोगों का हीन भावना से देखने का नजरिया बदल रहा है। मौके पर खगड़िया जिला से रंजीत रंजन, दिलीप पासवान, बेगूसराय जिला से कैलाश जी, डॉ मोहन, संजय बंधु,रणवीर जी, जोशी राज जी, ,सह संयोजक सीताराम केशरी, प्रिंस सिंह, मिडिया प्रभारी अनुभव आनंद, विकास मेहता, बीसीएम सुमन आदि उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment