बंदरा और मुशहरी प्रखंड में जन संवाद कार्यक्रम : सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में लोगो को दी गई जानकारी

Reporter/Rupesh Kumar


मुजफ्फरपुर : सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुॅचाने के उद्देश्य से सरकार की महत्वपूर्ण जन संवाद कार्यक्रम लगातार चलाये जा रहे हैं। पंचायतवार लोगों को कल्याणकारी योजनाओं को सरकार आपके द्वार के माध्यम से लोगों तक पहॅंचाने का कार्य कर रही है। इसी क्रम में शनिवार को बन्दरा प्रखण्ड और मुशहरी प्रखण्ड के रोहुआ पंचायत में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, आई.सी.डी.एस., स्वास्थ्य, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा, आर.टी.पी.एस., राजस्व तथा अन्य विभागों द्वारा अपने कार्यक्रमों एवं योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाॅल भी लगाये गये थें, जिसका जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा निरीक्षण भी किया गया। जिला पदाधिकारी ने संबोधन में कहा कि सरकार आपके द्वार के माध्यम से आपलोगों से जन संवाद कर रही है, जिसमें समस्याओं का निराकरण तथा सुझावों को फिड बैक के रूप में प्राप्त भी किया जा रहा है। पन्द्रह दिनों के भीतर आपके शिकायतों का निराकरण संबंधित पदाधिकारियों द्वारा पंचायत, प्रखण्ड एवं जिला स्तर पर कर दिये जायेंगे। उन्होंने सात-निःश्चय के तहत पूर्ण की गई सफल कार्यक्रमों की रूप रेखा को रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व की तुलना में आज बिजली, नल का जल, शिक्षा में कांफी गुणात्मक सुधार हुए है। महिला सशक्तिकरण के तहत महिलाओं को आर्थिक और शैक्षणिक रूप से मजबूती प्रदान की गयी है। जीविका दीदी द्वारा ग्रामीण महिलाओं एवं और अधिक आर्थिक रूप से स्वावलंबि बनी है। सरकार के पायलट प्रोजेक्ट के तहत सभी परिवारों को राशन कार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। समाज कल्याण और पेंशन योजनाओं को सभी बृद्धजनों को दी जा रही है। मुख्यमंत्री पेंशन योजना के तहत किसी प्रकार का कोई उम्र का बंदिश नहीं है। 60 वर्ष से अधिक सभी बृद्धजनों को पेंशन दिया जा रहा है। इसी प्रकार पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण होने से पंचायत और भी अधिक प्रशासनिक और अन्य सभी क्षेत्रों में मजबूत हुआ है। उन्होंने पंचायत के मुखिया, सरपंच और पदाधिकारियों के कार्याे का सराहा और कहा कि पंचायत सरकार भवन समेकित रूप से विकास किया जायेगा.


इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। मौके पर निदेशक, डी.आर.डी.ए. बिजय पाण्डेय, डी.पी.ओ. आई.सी.डी.एस. चाॅदनी सिंह, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी दिनेश कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी सत्यप्रिय कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, जीविका, डी.पी.एम., प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चंदन कुमार, अंचलाधिकारी आदि उपस्थित थें.

  

Related Articles

Post a comment