पूर्णिया: विश्व हिन्दू परिषद् पूर्णिया की जिला बैठक में कई अहम फैसले


विश्व हिन्दू परिषद् के सभी आयामों यथा विहिप,बजरंगदल, मातृशक्ति,दुर्गा वाहिनी की जिला बैठक रविवार को विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार के रामबाग स्थित आवास पर आयोजित किया गया। जिला बैठक की अध्यक्षता श्री पवन कुमार पोद्दार एवं संचालन जिला सहमंत्री श्री विनीत भदोरिया ने विहिप पद्धति से किया। बैठक में जिला के सभी प्रखंडों से दायित्व वान कार्यकर्ता पहुंचे। सर्वाधिक भागीदारी अमौर प्रखंड की रही। मातृ शक्ति एवं दुर्गा वाहिनी की संख्या अच्छी थी। विहिप जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार ने प्रखंड वार संगठन के कार्यों की समीक्षा कर कई आवश्यक निर्देश दिए। संगठन विस्तार एवं सेवा कार्यों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सभी प्रखंडों एवं पंचायतों में मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी संगठन खड़ा करने का निर्देश सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंत्री, संयोजक एवं संयोजिका को दिया। जिला सहमंत्री श्री विनीत भदोरिया ने जिला अध्यक्ष के सलाह पर जिला के सभी अधिकारी को एक एक प्रखंड का पालक अधिकारी बनाकर संगठन विस्तार करने एवं सुचारू रूप से संगठन के गतिविधियों को संचालित कराने का निवेदन किया। जिला संपर्क प्रमुख श्री मृत्युंजय महान को बी कोठी, जिला कोषाध्यक्ष श्री रंजन कुणाल को भवानीपुर, जिला उपाध्यक्ष श्री निलाभ रंजन झा को बनमनखी, श्री ब्रजभूषण सिंह को  रुपौली, जिला प्रचार-प्रसार प्रमुख श्री अमित कुमार साह को कसबा, जिला विधिक प्रकोष्ठ सह संयोजक श्री अमित बाबा को पूर्णिया पूर्व, जिला सहमंत्री श्री विनीत भदोरिया को नगर, नगर सह संयोजिका सुश्री प्रिया कुमारी को अमौर मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी पालक एवं जिला अध्यक्ष श्री पवन कुमार पोद्दार को डगरूआ प्रखंड पालक अधिकारी नियुक्त किया गया। अमौर प्रखंड को कार्यों की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ प्रखंड आंका गया। वहां के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके कार्यों की सराहनीय की गई। जिला अध्यक्ष ने जिले के  कई जगहों पर मोहर्रम जुलुस के दौरान की गई हिंसक घटना, तोड़फोड़ एवं विधि विरूद्ध कार्यों पर चिंता जताते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने धार्मिक आयोजन के आर में यहां की गंगा जमुना तहजीब और आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य किया है जो निंदनीय है। प्रशासन ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है जो प्रशंसनीय एवं भविष्य के लिए जरूरी भी है। संगठन विस्तार एवं सेवा कार्य चलाने पर जोर देते हुए जिला अध्यक्ष ने सभी प्रखंडों से आये अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए अपने अपने प्रखंडों में अलग-अलग स्थानों पर बैठक आयोजित करने का अनुरोध किया। आज के इस विशाल जिला बैठक में जिला गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, नगर मंत्री आनंद, सहमंत्री प्रकाश कुमार, उपाध्यक्ष चंदन राज, संयोजक ब्रजेश कुमार, अखाड़ा प्रमुख सोनू सिंह,सह संयोजक राहुल राज, गौरक्षा प्रमुख करण कु चौधरी,सह गौरक्षा प्रमुख गौरव कुमार, मिलन केन्द्र प्रमुख बिटू कुमार,आयुष , दिवाकर,रिजू राज, जिला मातृशक्ति सह संयोजिका मधु भारती, अमौर प्रखंड उपाध्यक्ष सोनी चौधरी, सहसंयोजिका हेमंती देवी,मिलन केन्द्र प्रमुख रानी देवी, नगर सह संयोजिका प्रिया कुमारी, निकिता पोद्दार, मधु कुमारी, कंचन कुमारी, तुलसी देवी, पूजा, पायल, स्वाति, अनिषा, तन्नु, अमौर प्रखंड अध्यक्ष श्री अरुण कुमार शर्मा, सहमंत्री सोहन चौधरी, मंत्री विमलेश कुमार, गौरक्षा प्रमुख नीरज मंडल, उपाध्यक्ष अमन कुमार, जितेन्द्र भारती, लक्ष्मी यादव,सत्संग प्रमुख संजय कुमार राय, के नगर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मेहता, मंत्री गिरानन्द मेहता, उपाध्यक्ष सुनील भगत, सुनील मेहता, सीताराम मेहता, जयनारायण, सुरेश मेहता, उमेश, गुलाब बाग इकाई अध्यक्ष रामप्रवेश पासवान, विजय पासवान, बनमनखी के रुपेश कुमार,पुरनदाहा संयोजक अमित कुमार मिश्रा, डगरूआ प्रखंड संयोजक विनोद कुमार सोनी,प्रेमजीत, ब्रजभूषण सिंह, मृत्युंजय महान, अमित साह, रंजन कुणाल, निलाभ रंजन झा, विनीत भदोरिया, सहित दर्जनों कार्यकर्ता बैठक में शामिल रहे। ऊं के उच्चारण एवं जयकारे के साथ बैठक की कार्यवाही समाप्त की गई।

  

Related Articles

Post a comment