पूर्णिया : राज्यपाल के हाथों यूथ अवार्ड से सम्मानित हुए नवीन यादव

पूर्णिया :  पटना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान के द्वारा कसबा प्रखंड के मोहनी गांव निवासी सह युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव को सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेनें, आपदा के समय स्थानीय लोगों को मदद करने सहित युवाओं को सही मार्गदर्शन देने के लिए यूथ अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान मिलने पर युवा राजद के कार्यकर्ताओं सहित पूरे कसबा प्रखंड  में खुशी का माहौल है। बताते चलें कि युवा राजद जिलाध्यक्ष नवीन यादव के द्वारा कोरोना महामारी के दौरान कई पूर्णिया जिले के कई इलाकों के जरूरतमंदों को कई दिनों तक भोजन व अनाज उपलब्ध करवाया था। वही ठंड के मौसम में कंबल वितरण करने का भी कम उनके द्वारा कई वर्षों से किया जा रहा है। साथ ही साथ जिले में खेल प्रतिभाओं को निखारने का भी कम कर रहे है। राजपाल के हाथों उनके सम्मानित होने पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह कसबा विधायक मो अफाक आलम, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष सह मलहरिया पंचायत मुखिया रतेश आनंद, समाजसेवी टुनटुन यादव, भाजपा नेता मनोज कुमार मोदी, वैश्य महासभा जिलाध्यक्ष बमबम साह, मलहरिया पैक्स अध्यक्ष केशव कुमार उर्फ पंकज यादव, राजा गांगुली, धमेंद्र लाठ, मुकेश भगत, सहित दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।

  

Related Articles

Post a comment