पूर्णिया - युवा जदयू के प्रदेश सचिव बने सुशांत कुशवाहा


जनता दल(यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और युवा जनता दल(यू) के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ने संयुक्त रूप से बिहार प्रदेश युवा जदयू के संगठन के पदाधिकारियों सूची जारी किया है। सूची अनुसार पूर्णिया के जाने माने युवा सुशांत कुशवाहा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। जदयू के शीर्ष नेतृत्व द्वारा सुशांत कुशवाहा को प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर युवाओं में उत्साह है। सुशांत कुशवाहा ने प्रदेश सचिव नियुक्त किए जाने पर शीर्ष नेतृत्व पर आभार व्यक्त किया है साथ ही साथ जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल ,पूणियां के पूर्व सांसद श्री संतोष कुशवाहा, मंत्री लेशी सिंह, पूर्णिया जदयू ज़िला अध्यक्ष प्रकाश पटेल, नगर अध्यक्ष अविनाश सिंह, प्रदेश महासचिव आशीष कुमार बब्बू, प्रदेश सचिव नीलू सिंह पटेल, पूर्व ज़िला अध्यक्ष राकेश कुमार का आभार व्यक्त किया है। युवा साथी युवा ज़िला अध्यक्ष राजू मण्डल, युवा नगर अध्यक्ष बिट्टू भगत, मोहम्मद कैफ़ी, माणिक आलम,आशीष आनंद, रवि साह, अमरेन्द्र कुशवाहा, विकास दास, तलहा सलीम, इत्यादि लोगों ने बधाई दिया।

  

Related Articles

Post a comment