

रंगभूमि में राहुल गांधी की होगी जनसभा प्रदेश अध्यक्ष ने तैयारी का लिया जायजा
- by Raushan Pratyek Media
- 27-Jan-2024
- Views
बिहार में सियासी उथल पुथल से महागठबंधन में खलबली मच गई है।
सीएम नीतीश कुमार ने राजनीतिक शतरंज का जो कार्ड खेला है वह सब पर भारी पड़ रहा है। बहरहाल कांग्रेस नेता अपने आपको इस सबसे अलग कर राहुल गांधी की जनसभा को सफल बनाने में लग गये हैं। पूर्णिया में कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर जोर-शोर से तैयारी कर रहे हैं 30 जनवरी को रंगभूमि मैदान में राहुल गांधी की जनसभा होगी। सभा को लेकर बांस बल्ले से बैरीकेडिंग की जा रही है। मैदान को चारों तरफ से घेरने का काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि सीमांचल के पूर्णियां से कांग्रेस का चुनावी शंखनाद होगा। इसको लेकर पिछले पंद्रह दिनों से कांग्रेस के सभी नेता पूर्णियां में कैंप कर रहे हैं। जनसभा के मद्देनजर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, शकील अहमद खान, एम एलसी समीर कुमार सिंह सहित कांग्रेस के अन्य विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ रंगभूमि स्थित सभास्थल का निरीक्षण कर तैयारी का जायजा लिया। इसके संबंध में पार्टी के विभिन्न कोषांगों के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। सुरक्षा से लेकर वाहनों के रखरखाव के संबंध में भी पूछताछ किया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा ऐतिहासिक होगी। उन्होंने कहा कि
बड़ी संख्या में लोग जनसभा में पहुंचेंगे। इसके अलावा यह भी कहा कि राहुल गांधी किसान मजदूर युवाओं को न्याय दिलाने के लिए यात्रा कर रहे हैं। हम सभी एकजुट हैं
किसी तरह का कोई बिखराव नहीं है।

Post a comment