काढागोला स्टेशन मे 26 को पीएम का लाईव कार्यक्रम को लेकर रेल विभाग जुटा तैयारी में

बरारी कटिहार से नीलम कौर की रिपोर्ट


काढागोला स्टेशन मे 26 को पीएम का लाईव कार्यक्रम को लेकर रेल विभाग जुटा तैयारी में. भारत अमृत स्टेशन योजना से होगा विकास.भीतरगामी पूल एल.सी फाईव पर बनाने की तैयारी. 


कटिहार जिला के बरारी प्रखंड के पूर्व मध्य रेल सोनपुर मंडल अन्तर्गत काढागोला रोड स्टेशन का भारत अमृत स्टेशन योजना अन्तर्गत विकास एव सौंदर्यीकरण को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काढ़ागोला रोड स्टेशन पर 26 फरवरी को लाईव कार्यक्रम को भव्य बनाने की तैयारी में रेल विभाग के अधिकारी ने बुधवार को कार्यों सहित कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते सिनियर डी. एन. टू एस . के. प्रजापति ,  डी.एन.   आर. के. राज ने कार्यों पर संतोष जताया साथ हीं पीएम लाईव कार्यक्रम को लेकर पंडाल , स्टेज , सहित पूरी व्यवस्था पर एईएन , आईओ डब्लू आदि अधिकारी से चर्चा करते हुए निदेश दिये. एसडीएन ने बताया कि काढागोला स्टेशन का विकास , सौदर्यीकरण के साथ कई सुविधा से कार्यक्रम में रुबरु हो सकेंगे . एल सी फाईव बी पर आरयूबी का निर्माण भी जल्द होगा. दो घंटा के कार्यक्रम में रेल के अधिकारी एक एक बिंदु पर चर्चा करते रहे. मौके पर नौगछिया आरपीएफ इंसपेक्टर मृणाल कुमार सहित रेल कर्मी मौजूद.

  

Related Articles

Post a comment