बेतिया रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस पाठशाला का शुभारम्भ


 


 मुजफ्फरपुर रेल एसपी डाॅ॰ कुमार आशीष, पुलिस अधीक्षक, रेलवे, मुजफ्फरपुर के पहल पर रेलवे स्टेशन बेतिया प्लेटफार्म सं0-01 पर स्थित जी0आर0पी0 बैरक के सामने रेल पुलिस पाठशाला का शुभारम्भ रेल पुलिस उपाधीक्षक, मु0-02, मुजफ्फरपुर, कैम्प-बेतिया द्वारा किया गया।

                      इस पाठशाला का मुख्य उद्देश्य रेलवे स्टेशन/प्लेटफार्म एवं सड़क पर भटकने वाले लावारिश और जरूरतमंद बच्चो को निःशूल्क शिक्षा देना तथा बच्चो को अज्ञानता और संभावित अपराध की दुनिया से आजादी देने की कोशिश है।

                     ज्ञातव्य हो कि मुजफ्फरपुर रेल जिला अन्तर्गत यह चौथा रेल पुलिस पाठशाला का शुभारम्भ हुआ है। पूर्व में रेल थाना मुजफ्फरपुर, रक्सौल, समस्तीपुर में खोला गया था, जो क्रियाशील है।


एक प्रयास....बेहतरी की ओर.....सामाजिक दायित्वों की ओर.....

आइए इनके साथ आज और कल सवारें

एक अपराध मुक्त वातारण के निमार्ण में भागीदारी बने.....

  

Related Articles

Post a comment