बेगूसराय आयुर्वेदिक चिकित्सा महाविद्यालय में आयुर्वेदिय रचना शारीरिक और सिद्धांत संग्रह पुस्तिका का विमोचन समारोह संपन्न

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर


बेगूसराय राजकीय अयोध्या शिव कुमारी आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर श्रीनिवास त्रिपाठी ने महाविद्यालय के दो प्राध्यापकों डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं डॉ रोहित रंजन द्वारा लिखित दो पुस्तकों का विमोचन  महाविद्यालय परिसर में किया। डॉक्टर संतोष कुमार सिंह महाविद्यालय के शरीर रचना विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं एवं डॉ रोहित रंजन महाविद्यालय के संहिता एवं सिद्धांत विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं। डॉ संतोष कुमार सिंह द्वारा लिखित "आयुर्वेदीय रचना शारीर" पूरे देश के स्नातक  एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए तथा डॉ रोहित रंजन द्वारा लिखित "सिद्धांत संग्रह" आयुर्वेद क्षेत्र के स्नातकोत्तर के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए उपयोगी बताते हुए प्राचार्य श्रीनिवास त्रिपाठी ने कहा कि हमारा सौभाग्य है की डॉक्टर संतोष कुमार सिंह और डॉक्टर रोहित रंजन जैसे विद्वान प्राध्यापक इस महाविद्यालय में कार्यरत हैं । कैमूर जिला के मसाढ़ी ग्राम के निवासी डॉक्टर संतोष कुमार सिंह एवं बक्सर के बोक्सा गांव निवासी डॉक्टर रोहित रंजन ने न सिर्फ अपने गांव का वरन् अपने जिला एवं पूरे बिहार प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है तथा आयुर्वेद के क्षेत्र में पूरे भारत में उनकी कीर्ति का पताका लहरा रही है। आज इस समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकों डॉक्टर लाल कौशल कुमार , मुन्ना कुमार ,डॉ प्रमोद कुमार, डॉक्टर अनिल कुमार, डॉक्टर प्रिया कुमारी ,डॉ माधुरी कुमारी, डॉक्टर सुल्ताना परवीन, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ,डॉ राजीव कुमार शर्मा ,डॉ राम नंदन साहनी ,डॉक्टर नंद कुमार साहनी, डॉक्टर अखिलेश जयसवाल ,डॉक्टर जी पी शुक्ल, डॉ श्याम किशोर प्रसाद ,डॉक्टर किश्वर सुल्तान, डॉक्टर आनंद मिश्रा ,डॉक्टर दिलीप कुमार वर्मा, डॉक्टर शंभू कुमार, डॉ राम सागर दास ,डॉक्टर आरती त्रिपाठी, डॉक्टर इंदु कुमारी ,डॉक्टर मनोज कुमार सहित सभी प्राध्यापकों एवं चिकित्सा पदाधिकारी ने दोनों चिकित्सकों की कृति को आयुर्वेद जगत के लिए बहुत ही उपयोगी बताते हुए कहा कि दोनों पुस्तक आयुर्वेद के क्षेत्र में मील का पत्थर बनने का काम करेगी।

  

Related Articles

Post a comment