राजद असरगंज के द्वारा तारापुर विधनसभा में लंबित परियोजना को शुरू करने के लिए मासूमगंज (असरगंज) में बैठक का आयोजन।

विश्वमोहन कुमार विधान।

राष्ट्रीय जनता दल के जिला सचिव चंदन पूर्वे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया।जिला अध्यक्ष देवकीनन्दन सिंह ने कहा केंद्र सरकार मुंगेर जिले के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं इसलिए सुल्तानगंज असरगंज कटोरिया और बरियारपुर खड़गपुर मननपुर रेल पथ को ठंडे बस्ते में डाल दिया है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव के सहयोग से रेल पथ के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष किया।जिसके फलस्वरूप इस परियोजना का सर्वे किया गया लेकिन सरकार बदलते हैं भाजपा के द्वारा इस परियोजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

वरिष्ठ नेता नरेश सिंह यादव एवम् जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से कहा जमालपुर में रेल विश्वविद्यालय का निर्माण,जमालपुर रेल कारखाना को इलेक्ट्रिक रेल कारखाना बनाया जाए सहित रेल कारखाना को मध्य जोन में शामिल किया जाए। 

छात्र राजद के जिला अध्यक्ष ईशु यादव ने कहा ढोल पहाड़ी को पर्यटन कॉरिडोर में शामिल सहित मेला को राजकीय मेला का दर्जा दिया जाए,उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रयास से मुंगेर जिला के सभी पर्यटन केंद्रों के विकास के लिए अग्रसर है।बहुत जल्द ढोल पहाड़ी को भी पर्यटन का दर्जा दिया जायेगा।

जिसमें राजद के जिला सचिव धर्मेंद्र सिंह,मनीष यादव,पंकज कुमार,मनोहर कुमार,जय किशोर यादव एवं आशीष कुमार उपस्थित थे।

  

Related Articles

Post a comment