

बेगूसराय बखरी में राजद का जनाधार मजबूत, दर्जनों लोगों ने थामा पार्टी का दामन
- by Raushan Pratyek Media
- 30-Apr-2025
- Views
नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर
बेगूसराय बखरी प्रखंड में राष्ट्रीय जनता दल का सदस्यता अभियान बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में जोरशोर से चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष गुड्डू खलीफा ने किया। अभियान के दौरान दर्जनों लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी में नई ऊर्जा का संचार किया। पार्टी में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से राजकुमारी देवी, मीरा देवी, रानी देवी, गुड़िया देवी, हीरी देवी, मीणा देवी, अख्तर खलीफा, सोनू खलीफा, असलम खलीफा, रवि चौधरी, घोल्ट सहनी, कलीम खलीफा और रोहित खलीफा शामिल थे। गुड्डू खलीफा ने इस अवसर पर कहा कि राजद की जनकल्याणकारी और सामाजिक न्याय की नीतियों से प्रभावित होकर लोग तेजी से पार्टी की ओर आकर्षित हो रहे हैं। उन्होंने नए सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी का उद्देश्य आमजन की सेवा करना है और इसे जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि आगामी समय में राजद बखरी सहित पूरे क्षेत्र में और भी मजबूत बनकर उभरेगी

Post a comment