कटिहार में ऑटो पलटने से महिला की मौत, 6 वर्ष का एक मासूम जख्मी

कटिहार: कटिहार में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि एक मासूम जख्मी हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई जबकि मृतिका के परिवार में कोहराम मच गया। घटना कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र के भवानीपुर सलमारी मार्ग कर भवानीपुर हॉल्ट रेलवे फाटक के समीप की है जहां एक सवारी ऑटो के गड्ढे में पलट जाने की वजह से एक महिला की मौत हो गई जबकि एक मासूम जख्मी हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेल गेट खुलने के बाद टेंपो चालक टेंपो स्टार्ट कर रहा था। इस दौरान टेंपो पीछे की ओर चले जाने की वजह से गड्ढे में जा गिरा। टेंपो में सवार कई सवारी बाल बाल बच गए, परंतु एक महिला जो आजमनगर की रहने वाली है की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतिका आजमनगर दक्षिण टोला निवासी मोहम्मद तजमूल की पत्नी रुखसाना खातून 50 वर्ष बताई जा रही है। मृतिका रुखसना खातून आजमनगर से अपना मईके सहजना गांव जा रही थी। घटनास्थल पर सालमारी थाने की पुलिस पहुंच गई है और टेंपो को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई। पुलिस ने बताया कि मृतिका के पति मोहम्मद तजमुल ने पोस्टमार्टम नहीं करने को लेकर एक आवेदन देकर शव को अपने साथ घर लेकर चले गए।

  

Related Articles

Post a comment