

रोहतास:-नहौना की पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर फायरिंग
- by Ashish Pratyek Media
- 12-Jan-2023
- Views
Ravi verma / Sasaram
खबर सासाराम से हैं। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहौना गांव में नहौना की पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के आवास पर कुछ लोगों ने फायरिंग की। इस दौरान उनकी गाड़ी के पिछले शीशे पर गोली के निशान भी हैं। बताया जाता है कि दो कि संख्या में आए गांव के ही 2 युवकों ने पुरानी चुनावी रंजिश में फायरिंग किया तथा फरार हो गए। पंचायत समिति सदस्य रीता कुमारी के पति सनी देओल चंद्रवंशी भाजपा के कार्यकर्ता भी है। सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची तथा छानबीन शुरू कर दी। इस घटना के बाद मुफस्सिल थाना में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही हैं।

Post a comment