

रोहतास:-कुख्यात नक्सली शेख़ अख्तर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के अनपारा से पुलिस ने किया गिरफ्तार
- by Ashish Pratyek Media
- 14-Dec-2022
- Views
रवि वर्मा की रिपोर्ट
खबर सासाराम से है। रोहतास जिला का कुख्यात नक्सली शेख़ अख्तर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिला के अनपारा से गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर 50 हज़ार का इनाम था तथा वह पिछले 20 सालों से फरार चल रहा था। रोहतास के एसपी आशीष भारती ने एक प्रेस वार्ता कर बताया कि नौहट्टा थाना क्षेत्र के नौडीहा का रहने वाला शेख अख्तर की तलाश कई थानो की पुलिस को थी। नौहट्टा थाना में उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। पुलिस टीम पर हमला, लेंस माइन लगाकर विस्फोट करने इलाके में ईंट भट्ठा तथा ठेकेदारों से लेवी वसूलने के अलावे कई वारदातों में उसकी संलिप्तता पाई गई थी। रोहतास एसपी आशीष भारती ने बताया कि उत्तर प्रदेश के पुलिस के सहयोग से सोनभद्र इलाके से शेख अख्तर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या का भी मामला दर्ज है। निश्चित ही इसके गिरफ्तारी से रोहतास को नक्सल मुक्त बनाने में सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल बिहार,झारखंड, उत्तर प्रदेश छत्तीसगढ़ के इलाके में नक्सली संगठन को मजबूत करने में लगा था।

Post a comment