रोहतास:- जमीनी विवाद में महिला की चाकू से गोदकर हत्या

रिपोर्ट -रवि वर्मा/ रोहतास 

खबर रोहतास जिले के चेनारी से है जहां चाकू से गोद गोद कर जमीनी विवाद में एक महिला की हत्या करने के बाद इलाके में सनसनी मचा हुआ है।

यह घटना चेनारी थाना अंतर्गत तेतरी गांव का बताया गया है। जहां इस घटना में 55 वर्षीय लक्ष्मी कुंवर की हत्या कर दी गई।

 घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला से जमीनी विवाद पिछले वर्षों से चल रहा था जहां अंततः भू माफियाओं ने चाकू से गोद गोद कर उसकी हत्या कर दी। जिस समय महिला की हत्या की गई उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। चेनारी थाना के पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुटी हुई है। मृतक वृद्ध महिला की दो पुत्री भी है ।जिनकी शादी हो चुकी है। ससुराल से आने का इंतजार भी किया जा रहा है।ताकि मामले को लेकर पुलिस का अगली कारवाई हो सके।

  

Related Articles

Post a comment