

हसनपुर प्रखंड के उपप्रमुख की कुर्सी पर रूबी गुप्ता हुई काबिज।
- by Raushan Pratyek Media
- 04-Jan-2025
- Views
बाहुबली कुंदन सिंह के समर्थन से रूबी गुप्ता खेमे ने बदला जीत का समीकरण
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (हसनपुर) - जिले के हसनपुर प्रखंड के उपप्रमुख की कुर्सी पर रूबी गुप्ता काबिज हुई है। शनिवार को रोसड़ा अनुमंडल मुख्यालय के सभागार में आयोजित मत विभाजन में उनके प्रतिद्वंदी निवर्तमान उप प्रमुख आशा देवी को 13 मत मिले जबकि उन्हें 15 मत प्राप्त हुआ। इस प्रकार दो मतों के अंतर से रूबी गुप्ता की जीत हुई। हसनपुर प्रखंड में कुल 28 पंचायत समिति सदस्य हैं। इससे पूर्व हसनपुर प्रखंड के तत्कालीन उपप्रमुख आशा देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने अविश्वास का प्रस्ताव पारित किया था जिसके कारण आशा देवी को अपने पद से पदच्युत होना पड़ा था। गौरतलब है कि रूबी गुप्ता हसनपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख बुलू दास की धर्मपत्नी हैं तथा उनके देवर पूर्व प्रमुख सह दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रबंधक संजय गुप्ता हैं। बता दें की उपप्रमुख के चुनाव में हसनपुर के बाहुबली कुंदन सिंह का समर्थन रूबी गुप्ता खेमे को प्राप्त था, इसलिए उन्हें कोई कठिनाई जीत में नही हुई। उनके विजयी घोषित होने पर उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संजय गुप्ता, समस्तीपुर जिला जद यू के उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, प्रखंड जद यू अध्यक्ष हसनपुर संजीव कुमार कुशवाहा सहित उनके समर्थक पंचायत समिति सदस्यों के अलावा अन्य लोग मौजूद थे।

Post a comment