

समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड के भटवन निवासी आशीष यादव अपनी हुनर के बदौलत एक कुशल मूर्तिकार के रूप हैं प्रसिद्ध।
- by Raushan Pratyek Media
- 04-Feb-2025
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : जिले के हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के हसनपुर प्रखंड के भटवन गांव निवासी आशीष यादव अपने हुनर के बदौलत एक कुशल मूर्तिकार के रूप में प्रसिद्ध है। बताया जाता है कि आशीष अपने गांव में ही अलग अलग अवसरों पर लोगों के मांग के अनुसार मूर्ति का निर्माण करते हैं। इस बसंत पंचमी पर भी उन्होंने विद्या की देवी मां सरस्वती की प्रतिमा का निर्माण कर आमलोगों को उपलब्ध कराया है। वे स्वयं भी अपने घर पे माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करते हैं। अपने हुनर के बारे में पूछे जाने पर आशीष ने बताया कि स्वयं के अभ्यास से ही उन्होंने मूर्तिकला जैसी कलाकारी को सीखा है और वे अपनी मेहनत और कला के बल पर इस व्यवसाय से जुड़ें हुए हैं। उनके बारे में भटवन गांव निवासी सेवानिवृत शिक्षक मोदेश्वर राय ने बताया कि वर्तमान समय में मूर्तिकार के कला से आशीष ने बहुत कम उम्र में ही अपनी एक अलग पहचान बना ली है।

Post a comment