समस्तीपुर : राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बनीं अश्वमेध देवी, बधाई देने वालों का लगा तांता


अश्वनी कुमार, प्रत्येक न्यूज 


समस्तीपुर : बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के पहले से ही खाली पड़े राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों का मनोनयन सरकार ने किया है। उजियारपुर से जेडीयू की पूर्व सांसद अश्मेध देवी को राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग की तरफ से इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद पहली बार आयोग और निगम के अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए गए हैं। जेडीयू और आरजेडी समेत सरकार में शामिल दलों के नेताओं को इसमें जगह दी गई है। सरकार ने अध्यक्ष के साथ ही राज्य महिला आयोग के 7 सदस्यों को भी मनोनीत किया है। उजियारपुर की पूर्व जेडीयू सांसद अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि प्रभावती मांझी, सुजाता सुम्ब्रई, रबिया खातून, सुनीता कुशवाहा, श्वेता विश्वास, सुलोचना देवी, गीता यादव को सदस्य बनाया गया है। समाज कल्याण विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि, गृह विभाग द्वारा मनोनीत एक प्रतिनिधि को पदेन सरकारी सदस्य बनाया गया है। वहीं बिहार राज्य महिला एवं बाल विकास निगम की प्रबंध निदेश को पदेन सदस्य सचिव मनोनीत किया गया है।


राज्य महिला आयोग बिहार के अध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद लोहिया आश्रम पर अश्वमेध देवी के आगमन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनको गुलदस्ता और माला देकर सम्मानित करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी। बधाई देते हुए जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव डॉ दुर्गेश राय ने इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं मंत्री विजय कुमार चौधरी  के प्रति आभार प्रकट किया है। इस मौके पर बधाई देने वालो में पूर्व विधायक राजकुमार राय, विजय यादव, संजीव कुशवाहा, अनस रिजवान, प्रेम पासवान, रंधीर कुमार, अनिल सिंह बाबा, शारिक रहमान लवली, वरुण साह, राजकुमार साह आदि शामिल हैं।

  

Related Articles

Post a comment