

समस्तीपुर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा के जीत पर समस्तीपुर में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
- by Raushan Pratyek Media
- 08-Feb-2025
- Views
अश्वनी कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट
समस्तीपुर : दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 वर्षों बाद अपार बहुमत से भाजपा के जीत पर भाजपा समस्तीपुर द्वारा स्टेडियम मार्केट से अनुमंडल कार्यालय होते हुए विजय जुलूस निकाल कर पटेल मैदान गोलंबर समस्तीपुर के नजदीक रंग गुलाल लगाते हुए मिठाई वितरण कर जश्न मनाया गया। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी में आतिशबाज़ी भी की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संयुक्त रूप से समस्तीपुर उत्तरी और दक्षिणी के जिलाध्यक्ष क्रमशः नीलम और शशिधर झा ने किया। इस मौके पर भाजपा समस्तीपुर उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार दिल्लीवासियों के लिए आपदा थी, जिससे दिल्ली के लोगों ने मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के नीति पर राष्ट्र कल्याण हेतु उनके कार्य को देखकर व मोदी की गारंटी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को अपार बहुमत से जीत दिलाया है। वहीं समस्तीपुर दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा ने दिल्ली वासियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवम दिल्ली चुनाव में लगे सभी भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के प्रति भी अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि दिल्ली के जीत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं व आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में भाड़ी बहुमत से एन डी ए की सरकार बनने जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा नेता राम सुमिरन सिंह, प्रो विजय कुमार शर्मा, शशिकांत आनंद, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, सुनील कुमार गुप्ता, गुंजन मिश्रा, अधिवक्ता कृष्ण कुमार,कृष्ण गोपाल शर्मा, ललन पाठक, कृष्ण मोहन गुप्ता,राकेश राज आदित्य कुमार, अमित सम्राट,प्रदीप शाह शिवे, कैप्टन कमलेश सहनी,शैलेन्द्र सिंह, नगर अध्यक्ष सुजय कुमार पासवान, दीपक सत्यार्थी, सुशील चौबे,रुमान अहमद शाबरी,शंभूनाथ चौधरी, हेमंत मिश्र,भरत ठाकुर, विकास सिंह, मधुशाला, जगदेव राम,राजू पटेल, , कैलाश पंडित, रामयाद शान्डिल, श्याम रामाकांत राय,माला शर्मा, अशोक नायक, सुशील गुप्ता, सुशील ठाकुर, विष्णुदेव कुशवाहा, विकास झा,अमरेश राय, जितेन्द्र सिंह, संजय दास, सुनील झा, मनीष पाठक, राजकुमार पंडित, श्याम पासवान, विजय शर्मा सुधाकर राय सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल रहे।

Post a comment