

समस्तीपुर : जन सुराज के जिला अध्यक्ष बने चंद्रमणि सिंह और रामईश्वर शाह बने संगठन महासचिव
- by Raushan Pratyek Media
- 10-Aug-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर : जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर करीब 2 साल से बिहार के विभिन्न जिलों में पदयात्रा कर रहें है। पश्चिम चंपारण से शुरू होकर करीब 2 साल बाद यह पदयात्रा सुपौल पहुंचने वाली है। अबतक जिन ज़िलों में पदयात्रा हो चुकी है उन जिलों में संगठन विस्तार तेजी से किया जा रहा है। उसी क्रम में शनिवार को समस्तीपुर स्थित जन सुराज जिला कार्यालय में जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति एवं पदाधिकारियों की घोषणा की गई। जहां चंद्रमणि सिंह को जिला अध्यक्ष, रामईश्वर शाह को संगठन महासचिव और रिंकी कुमारी को महिला अध्यक्ष बनाया गया है। इस दौरान लक्षणदेव प्रसाद सिंह, मो. मुस्तफा और संपत राम राही ने प्रेस वार्ता कर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सूची जारी की।
सभी वर्ग के लोगों को मिलेगी सामान भागीदारी, सबसे मजबूत दल बनेगा जन सुराज : लक्षणदेव प्रसाद सिंह
इस दौरान घोषणा समिति के अध्यक्ष लक्षणदेव प्रसाद सिंह ने कहा कि जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर जी की परिकल्पना है कि बिहार के सभी वर्ग के लोगों को उनकी संख्या बल के आधार पर सामान भागीदारी मिले। उनकी इस परिकल्पना को लेकर हमलोग प्रतिबद्ध है। इसी साल 02 अक्टूबर 2024 को एक करोड़ संस्थापक सदस्यों के साथ जन सुराज सबसे मजबूत राजनीतिक दल बनेगा।
जिला पदाधिकारियों में इन्हें मिला स्थान
घोषणा समिति के सदस्य लक्षणदेव प्रसाद सिंह, मो. मुस्तफा और संपत राम राही ने उक्त नामों को मंच से सार्वजनिक किया।
चुने गए पदाधिकारियों में जिला अध्यक्ष: चंद्रमणि सिंह, जिला महासचिव: रामईश्वर शाह, अभियान संयोजक: निरंजन ठाकुर, महिला अध्यक्ष: रिंकी कुमारी, युवा अध्यक्ष: प्रभात प्रसून, किसान अध्यक्ष: साकेत सिंह चुने गए। इस अवसर पर समिति ने जन सुराज की आगामी रणनीतियों पर चर्चा की और संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए कार्यक्रमों की योजना बनाई।

Post a comment