समस्तीपुर : एनडीए की बैठक में कार्यकर्त्ता सम्मेलन की तैयारी पर चर्चा
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Feb-2025
- Views
कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए परिवार की सबसे बड़ी ताकत : चंदन कुमार सिंह
अश्वनी कुमार, ब्यूरो रिपोर्ट
समस्तीपुर : 27 फरवरी को समस्तीपुर में आयोजित होने वाले एनडीए की जिलास्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एनडीए के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमें आगामी कार्यक्रम की सफलता हेतु विस्तार से चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एनडीए के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक चंदन कुमार सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास एनडीए की सबसे बड़ी ताकत है । एनडीए के जिला सम्मेलनों में जिस प्रकार का हुजूम उमड़ रहा है उससे आगामी चुनाव में बड़ी जीत के संकेत मिल रहे हैं। पांचों दलों के कार्यकर्ताओं ने “2025 में 225 और फिर से नीतीश” को अपना संकल्प बना लिया है और अपने लक्ष्य की ओर एनडीए परिवार पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की एनडीए सरकार की विकास नीति से आम जनता बेहद प्रभावित है। इस बैठक में एनडीए राज्य संयोजक सिद्धार्थ शंभू , सुभाष चंदवंशी, सुरेन्द्र विवेक ने भी संबोधित किया। मौके पर पर पूर्व सांसद अश्वमेघ देवी, विधायक विरेन्द्र पासवान, पूर्व मंत्री सीता सिन्हा , शील कुमार राय, पुर्व विधायक विद्या सागर सिंह निषाद, मंजू कुमारी,।भाजपा जिलाध्यक्ष नीलम सहनी, शशिधर झा, अनुपम सिंह हिरा, विनोद चौधरी, धीरज ठाकुर, नगर अध्यक्ष शकुंतला वर्मा, रामचंद्र सिंह कुशवाहा,शुशील चौधरी, राम सुमिरन सिंह, उपेंद्र कुशवाहा,प्रो शाहिद अहमद,बिमला देवी,अंनत कुशवाहा, अभय सिंह,प्रो तकी अख्तर,सुबोध कुमार सिंह,अनस रिजवान, मुकेश सिंह,दयानंद ठाकुर, विरेन्द्र सिंह,सुरज सहनी, मनीष कुमार, कमलेश सहनी,कौशल पाण्डेय, देव नारायण सिंह,अंजनी कुशवाहा,स्मृति कुमुद, रजा अहमद,रविन्द्र ठाकुर, राजकुमार साह,आदि मौजूद रहे।


Post a comment