समस्तीपुर :713 किसानों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण



अश्वनी कुमार, समस्तीपुर 


समस्तीपुर ( हसनपुर) -  जिले के आकांक्षी प्रखण्ड हसनपुर के 89 राजस्व ग्रामों से मई और जून मई महीने में 1078 खेतों से मिट्टी  जांच के लिए मिट्टी का नमूना लिया गया था। जिसे मिट्टी जांच प्रयोगशाला बाजार समिति समस्तीपुर में जमा किया गया था। मिट्टी जांच प्रयोगशाला से जांच के बाद 858 मृदा स्वास्थ्य कार्ड प्रखंड कृषि कार्यालय प्राप्त हुआ। जिसमें लक्ष्य के अनुरूप मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किसानों में किया जा रहा है।  प्रखंड क्षेत्र के कुल 713 किसानों में अबतक इसका वितरण किया जा चुका है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी इंद्र कुमार झा ने बताया कि मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना का प्राथमिक उद्देश्य मृदा की उर्वरता में सुधार लाना तथा किसानों को विशिष्ट मृदा स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करके टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। सहायक तकनीकी प्रबंधक सह प्रखंड उद्यान पदाधिकारी अवध शरण यादव ने बताया कि किसानों को उनके घर पर जाकर उन्हें यह कार्ड दिया जा रहा है और उनको खेत में पोषक तत्वों की कमी या अधिकता के अनुरूप उर्वरक के संतुलित उपयोग करने के बारे में बताया जा रहा है।

  

Related Articles

Post a comment