

समस्तीपुर : हसनपुर प्रखंड मुख्यालय पर दिव्यांगजनों के लिए लगे शिविर में दो बजे के बाद पहुंचे डॉक्टर
- by Raushan Pratyek Media
- 19-Oct-2024
- Views
अव्यवस्था के कारण सेकड़ों लोग लौटे बिना जांच के लौटे वापस
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर (हसनपुर) - प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को दिव्यांगजनो के लिए दिव्यांगता प्रमाणीकरण और UDID कार्ड बनाने के लिए लगाए गए शिविर में अव्यवस्था के कारण आए लोगों को परेशानी झेलना पड़ा। सुबह 9 बजे से प्रखंड परिसर में सैकड़ों की संख्या में दिव्यांग अपने परिजनों के साथ पहुंचे और अपना अपना फॉर्म जमा किया ।
लेकिन समस्तीपुर सदर अस्पताल से इन दिव्यांगों के जांच के लिए आने वाली डॉक्टरों की टीम के डॉक्टर दो बजे के बाद पहुंचे। जिनमें ईएनटी के डॉक्टर मेराज और आंख के डॉक्टर राजेश कुमार सिंह पहुंचे। वहीं आर्थो के डाक्टर शशि कुमार और मानसिक के डॉक्टर एस ए आलम शिविर में तीन बजे तक नही पहुंचे। जिससे सैकड़ों की संख्या में आए दिव्यांग वापस लौटने पर विवश हो गए। अहिलवार से आए राजेंद्र यादव ने कहा की सुबह 9 बजे ही आए हैं लेकिन 1 बजे तक डॉक्टर के नही आने के कारण वापस जा रहें हैं। वहीं पटसा से आए मिथुन कुमार ने बताया कि सुबह से बैठे बैठे 2 बजे तक डॉक्टर के नही आने के कारण वापस घर जा रहे हैं। शिविर में आए लोगों के लिए ना बैठने की व्यवस्था थी ना ही पानी की गर्मी के कारण लोग इधर उधर भटक रहे थे। व्यवस्था में सिर्फ एक छोटा सा पंडाल बना था जिसमें 20 लोग भी ठीक से नहीं बैठ सकते थे। 2 बजे के बाद आए आंख और कान के डॉक्टर के द्वारा बचे हुए लोगों का जांच किया गया।

Post a comment