

समस्तीपुर : हसनपुर शुगर मिल्स में श्रमिकों से कारखाना निरीक्षक ने किया संवाद
- by Raushan Pratyek Media
- 21-Dec-2024
- Views
अश्वनी कुमार, समस्तीपुर
समस्तीपुर - मगध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई हसनपुर शुगर मिल्स का निरीक्षण शनिवार को श्रम संसाधन विभाग समस्तीपुर के कारखाना निरीक्षक मनुज कुमार और उपमुख्य कारखाना निरीक्षक , मुजफ्फरपुर अनिल कुमार सिंह के द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने फैक्ट्री का गहनता से घूमकर निरीक्षण किया और कई आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद कारखाना में काम कर रहे श्रमिकों से संवाद किया गया जिसमें श्रमिकों से कारखाना प्रबंधन से किसी प्रकार की शिकायत, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, काम के दौरान उनके रहने की सुविधा, पीने के पानी की व्यवस्था, काम के दौरान सेफ्टी की जानकारी, क्वार्टर में मिलने वाली सुविधा और उनको मिलने वाले पेमेंट के बारे में जानकारी लिया। संवाद के दौरान श्रमिकों को सुझाव व शिकायत संबंधी एक एक फॉर्म दिया गया जिसपर चीनी मिल प्रबंधन से होने वाले किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव के बारे में जानकारी भरकर देने को कहा गया। कारखाना निरीक्षक ने बताया कि फैक्ट्री केका निरीक्षण किया गया है साथ ही श्रमिकों से संवाद भी किया गया इसका मुख्य उद्देश्य श्रमिक और कारखाना प्रबंधन के बीच के रिश्ते को प्रगाढ़ करना है, इस दौरान श्रमिकों ने किसी प्रकार की समस्या नही बताया और चीनी मिल प्रबंधन से सभी संतुष्ट हैं। मौके पर सहायक महाप्रबंधक दीपेंद्र सिंह, सहायक प्रबंधक दिनेश कुमार सिन्हा, यांत्रिकी प्रमुख टीकम सिंह एवम अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Post a comment